फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three arrested for the murder of laborer, Yamunanagar

मजदूर की हत्या के आरोप में तीन को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for the murder of laborer, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दामला के किशनपुरा स्थित प्लाईबुड फैक्टरी में ठेकेदार ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपने ही मजदूर पर हमला कर दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फैक्टरी के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस व फैक्टरी संचालक ने उन्हें समझाया। यहां उनका समझौता हो गया। इस पर परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बिहार निवासी विक्कू ने बताया कि वह अपने चाचा रविंद्र रावत के साथ किशनपुरा की हरियाणा प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। विक्कू ने बताया कि शनिवार को मालिक ने रात को फैक्टरी चलाने के लिए कहा था। इस पर ठेकेदार ने सभी कर्मचारियों को रात में काम पर बुलाया। इस दौरान उसका चाचा रविंद्र भी काम पर ही था। रात करीब साढ़े नौ बजे फैक्टरी में ठेकेदार विजय कुमार, जयकुमार, भोला उसके चाचा के पास आए।
विज्ञापन

उन्होंने उसके चाचा पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके चाचा को सरियों व लकड़ी की फट्टी से पीटा। ठेकेदार से उसके चाचा कि माल तैयार करने व उसमें लगने वाले सामान को लेकर बहस हो गई थी। वहां पांच छह युवक और आ गए। उन्होंने भी उसके चाचा को बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर वहां पर सभी मजदूर आ गए। जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने चाचा को राज अस्पताल लेकर गया। पुलिस ने घायल रविंद्र रावत के बयान लिए। जिसके बाद पुलिस ने पहले इसमें जान से मारने की धमकी देने, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। सोमवार रात करीब ढाई बजे रविंद्र की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इसमें हत्या की धारा जोड़ दी। मंगलवार को जब परिजनों व मजदूरों ने हंगामा किया तो पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर केस दर्ज किया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्यों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - विजय कुमार, प्रभारी थाना सदर, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed