{"_id":"41fb03206807b95197ee47490f3b4b9d","slug":"thousands-of-goods-jewelry-and-cash-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों का सामान, गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों का सामान, गहने और नकदी चोरी
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Fri, 09 May 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने बुधवार को हजारों रुपये का सामान नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पहले मामले में चोरों ने मुस्तफाबाद के गांव चांदना स्थित एक घर से 25 हजार की नकदी समेत 90 हजार के गहने चोरी कर लिए। गांव ऊंचा चंदाना निवासी चरणजीत ने छप्पर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार सुबह वह अपने परिवार के साथ यमुनानगर किसी काम से गया था। इस दौरान वह घर पर ताला लगा गए थे। दोपहर बाद जब वह लौटे तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले और कमरे में रखी करीब 25 हजार की नकदी समेत 90 हजार के गहने चोरी कर ले गए हैं।
वहीं थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में अशोक विहार कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि उसकी दुर्गा गार्डन में फोटो स्टूडियो है। जहां से गत दिवस चोरों ने कैमरा, फ्लैश और स्पैंडल सहित करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
उधर ,खुर्दबन निवासी गुरमीत सिंह ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके भाई खुर्दबन सरपंच का सेक्टर 15 में मकान है। जहां से चोरों ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पानी मीटर के साथ-साथ घर में लगे पानी के नल चोरी कर लिए। चोरी से करीब उनका 3 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
वहीं थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र में चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों के कपड़ों सहित दो मोबाइल और एक सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में राजाराम कॉलोनी निवासी विशाल गाबा ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से पेंट-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, दो मोबाइल और एक सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
-बाक्स-
बाइक चोरी
थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में विशाल कॉलोनी निवासी मेनन ने बताया कि वह किसी काम से अंबाला सहारनपुर रोड स्थित चांदपुर के पास बाइक पर गया था। इस दौरान उसने रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास बाइक लॉक लगाकर खड़ी कर दी। काम निपटाकर जब वह लौटा तो उसकी बाइक वहां न थी। आसपास काफी बाइक ढूंढी ,लेकिन बाइक नहीं मिली।