फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thousands of citizens will do Shramdaan for one hour together

Yamuna Nagar News: हजारों नागरिक एक साथ-एक घंटा करेंगे श्रमदान

Wed, 24 Sep 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Thousands of citizens will do Shramdaan for one hour together
अधिकारियों के साथ बैठक करते एएमसी धीरज कुमार। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर को होने वाले मेगा सफाई अभियान की नगर निगम की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। सभी वार्डों में निगम कर्मी नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में गहनता से तैयारी में जुटे हैं। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली।
अतिरिक्त निगम आयुक्त कुमार ने सभी नोडल अधिकारियों को सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निगम क्षेत्र के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थाएं, सामाजिक, धार्मिक, रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संपर्क कर मेगा सफाई अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थलों को जीरो वेस्ट बनाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर को शहर में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। एक दिन, एक घंटे, एक साथ सभी शहरवासी मिलकर शहर की हर सड़क, हर गली, कॉलोनी, चौक, स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल के आसपास के क्षेत्र को साफ करेंगे। हर सड़क व गली में पड़े ईंट, पत्थर, रोडे, पॉलिथीन, लकड़ी के टुकड़े आदि कचरे को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थाएं, सामाजिक, धार्मिक, स्वयं सेवी संस्थाएं, रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं नगर निगम के साथ मिलकर शहर की सफाई करेंगी। इस मेगा सफाई अभियान की शुरुआत जागरूकता कार्यक्रम से होगी। जिनमें कृषि मंत्री, विधायक, मेयर, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पूर्व मंत्री, पार्षद व अन्य मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि होंगे। हर वार्ड में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।

वार्ड 18 में कृष्ण एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, वार्ड आठ में स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, 4 में मेयर सुमन बहमनी, 7 में उपायुक्त पार्थ गुप्ता, 6 में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, 15 में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, दो में पूर्व मंत्री कंवरपाल, 12 में पूर्व नगर निगम मेयर मदन चौहान, 16 में समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, वार्ड 9 में हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास गर्ग व अन्य वार्डों में संबंधित वार्डाें के पार्षद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed