फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Those who keep their ward clean will be honored, Yamunanagar

अपना वार्ड स्वच्छ रखने वाले होंगे सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Those who keep their ward clean will be honored, Yamunanagar
मॉय वार्ड मॉय रिस्पांसबिलिटी अवार्ड मुहिम की जानकारी देते मेयर मदन चौहान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपने वार्ड को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने वाले व्यक्ति को अब मॉय वार्ड मॉय रिस्पांसबिलिटी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मेयर मदन चौहान ने मंगलवार को इस मुहिम की शुरूआत की।
उन्होंने कहा कि घर की सफाई हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ वातावरण को भी स्वच्छ बनाती है। पहला पाठ हमें हमारे घर से मिलता है। घर के आसपास वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तो धीरे-धीरे शहर, राज्य, देश व सभी जगह सफाई दिखाई देगी। इसमें नगर निगम और स्वच्छता कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। वे तो अपनी तरफ से पूरा योगदान देते है। इसके बावजूद कुछ लोग कचरा, गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते। वहीं मुहिम के तहत हर वार्ड के उस जिम्मेदार नागरिक को सम्मानित किया जाएगा, जो अपने वार्ड को साफ व स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

मेयर चौहान ने कहा कि स्वच्छ भारत व स्वच्छ यमुनानगर का निर्माण केवल सफाई कर्मचारियों या निगम की जिम्मेदारी नहीं। इसके लिए हर शहरवासी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। शहरवासी भी स्वच्छता में अपना योगदान दें, इसके लिए मॉय वार्ड मॉय रिस्पॉंसबिलिटी आवार्ड की शुरूआत की गई है। इसके लिए पहले से ही शिकायत निवारण कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां आने वाली शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉय वार्ड मॉय रिस्पांसबिलिटी अवार्ड स्वयंसेवियों के लिए है। इसमें शिकायत निवारण कंट्रोल रूम में स्वच्छता संबंधित कार्यों की एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर उसका अवार्ड के लिए चयन होगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी, जिसमें वार्ड वासियों की प्रतिक्रिया को भी शामिल किया जाएगा।

शहर को स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता है। अपना शहर सुंदर, स्मार्ट व स्वच्छ बने, इसके लिए हम गंभीरता से काम कर रहे हैं। स्वच्छ यमुनानगर के निर्माण के लिए हमें मिलकर कार्य करना है। सभी शहरवासियों से अपील है कि वे जिम्मेवार नागरिक बनें। न गंदगी फैलाएं और न फैलाने दें, यदि हम सब मिलकर कार्य करेंगे तो कोई भी काम मुश्किल नहीं हो सकता। हमें मिलकर शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाना है। - मदन चौहान, मेयर, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed