फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves took home guard's bike from SP office parking, Yamunanagar

एसपी कार्यालय की पार्किंग से गृहरक्षी की बाइक ले उड़े चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves took home guard's bike from SP office parking, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में बाइक चोरों का आतंक हैं और हर माह करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा की बाइक चोरी हो रही हैं। अधिकतर मामले कागजों तक सिमट कर रह जाते हैं और चोरी की बाइकों का कुछ पता नहीं चलता। पुलिस की लापरवाही के कारण चोर अब उनके कार्यालयों की पार्क़िग तक पहुंचने लगे हैं। चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि उन्होंने छह अक्तूबर एसपी कार्यालय की पार्क़िग में खड़ी गृहरक्षी की बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कान्हड़ी निवासी अमन कुमार ने थाना सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गृहरक्षी है और उसकी ड्यूटी एसपी कार्यालय में हैं। छह अक्तूबर को ड्यूटी पर आने के बाद अपनी बाइक कार्यालय की पार्किंग में खड़ी कर दी थी। दोपहर दो बजे जब वह बाहर आया तो पार्किंग में उसकी बाइक नहीं थी। आसपास तलाशने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उसने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन

हर माह औसतन 60 बाइक चोरी
जिले में औसतन महीने में 40 से 50 बाइक चोरी हो रही हैं। वहीं पुलिस बाइक चोरी के मामले में तत्परता नहीं दिखाती। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन कहीं न कहीं से बाइक चोरी न हो। इतनी बड़ी संख्या में बाइक किसी तरह और कहां खपाई जा रही है, पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा उत्तरप्रदेश में खपती है बाइक
जिले में सक्रिय बाइक चोर रोजाना बाइक चोरी का रहे हैं। बहुत ही कम मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें पुलिस सुलझा पाती है। अधिकांश मामले ऐसे होते हैं, जिसमें पुलिस दावा करती है कि चोरों ने उसके उपकरण अलग अलग करके बेच दिए। इससे पुलिस तो मामले में काम करने से बच ही जाती है, वहीं शिकायतकर्ता भी थक कर बैठ जाता है। पुलिस दावा करती है कि चोर बाइक लेकर पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश चले जाते हैं। अब तक जितने भी बाइक चोरी के आरोपी पकड़े गए हैं, पुलिस के अनुसार वे सभी चोरी की बाइक लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे।

बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टीम बना रखी है। यह टीम लगातार वाहन चोरों को पकड़ रही है। कई लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइकें बरामद की जा चुकी हैं। लघु सचिवालय की पार्किंग से गृहरक्षी कर्मचारी की बाइक चोरी होने की जानकारी मुझे नहीं है। -कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed