फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves stole goods worth thousands of rupees from school and home

चोरों ने स्कूल और घर से हजारों रुपये का सामान चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth thousands of rupees from school and home
यमुनानगर। चोरों ने राजकीय स्कूल से पानी की मोटर और एक घर से हजारों रुपये के बर्तन और रुपये चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खारवन निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजकीय स्कूल सिंगपुरा में छत पर रखी पानी की टंकी को भरने के लिए मोटर लगवाई हुई थी। एक जुलाई की दोपहर तक मोटर लगी हुई थी। दो जुलाई की सुबह वह स्कूल में पहुंचे तो देखा कि नल पर लगी मोटर और पानी की टंकी की पाइप लाइन गायब है। इस बारे में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चला। थाना छछरौली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया। वहीं जगाधरी की विपिन कॉलोनी के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह 14 जून को परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर से एक एल्यूमीनियम की बाल्टी, दो पीतल की बाल्टी, एक कढ़ाही, एक गैस सिलिंडर और 5600 रुपये चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपये थी। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ के चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed