फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves broke into the house and stole jewelry worth 4.50 lakh including one lakh cash

चोरों ने घर में घुस उड़ाई एक लाख की नकदी समेत 4.50 लाख के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole jewelry worth 4.50 lakh including one lakh cash
चोरों ने लक्कड़हारण गली जगाधरी में स्थित सूने घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपये और सोने व चांदी के आभूषण समेत 4. 50 लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार के लोग देहरादून शादी में गए हुए थे। जब वापस लौटे तो घर के हालात देखकर हैरान हो गये। घटना के बारे में परिवार के लोगों को पड़ोसी ने कॉल कर उन्हें सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

लक्कड़हारण गली हनुमान गेट जगाधरी निवासी अभिषेक ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ देहरादून शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया था। इस दौरान उन्होंने घर का ताला लगाया हुआ था। जब वह शादी समारोह में थे तो उनके पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर का लगा ताला टूटा हुआ है और अंदर लाइट जगी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे। घर पहुंचने पर अंदर कमरों में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर में अलमारी में रखे एक लाख रुपये, सोने की अंगूठी, बालियां, टॉप्स, सोने की चेन, कोका, घुंघरू व चांदी के अन्य आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब साढे़ तीन लाख रुपये है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed