फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thieves break the shutters of two shops and steal goods worth one lakh rupees

दो दुकानों के शटर तोड़ चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुराया

Tue, 03 Sep 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves break the shutters of two shops and steal goods worth one lakh rupees
यमुनानगर। चोरों ने दो अलग अलग स्थानों पर दो दुकानों को निशाना बनाकर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शादीपुर स्थित मोटर वेंडिंग की दुकान का शटर तोड़ चोर करीब 70 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए, वहीं भाटिया नगर स्थित दुकान के ताले तोड़ 45 हजार रुपये का सामान साफ किया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

टोडरपुर निवासी इरफान अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव शादीपुर में खादी ग्राम उधोग की दुकानों में बिजली की मोटर वेंडिंग की दुकान की हुई है। वह खुद ही बिजली का काम करता है। 29 अगस्त की रात्री को वह अपनी दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। जब सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का शटर टूटा पड़ा हुआ था। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। उसने जांच की तो दुकान के अंदर से पुराने तांबे की तार व नई तांबे की तार, कुछ तार के बंडल फिटिंग वाले, तीन हॉर्स पावर की मोटर की पांच मोटर, 16 पुराने पंखे, दो एडजेस्ट फैन की बॉडी, बाइडिंग के लिए चार पंखे गायब थे। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान से चुराए 43 हजार रुपये
ईस्ट भाटिया नगर निवासी बनारसी दास ने बताया कि उसकी खालसा कॉलेज रोड पर दुकान है। एक सितंबर को वह दुकान पर काम कर रहा था। दोपहर एक बजे दुकान पर एक युवक आया। आरोपी ने दुकान से 43 हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोपी युवक के जाने के बाद जब उसने पैसों की जांच की तो पैसे गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed