{"_id":"60f49d6b8ebc3e61c93f4a4d","slug":"thief-stolen-bike-parts-yamuna-nagar-news-knl769660134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से पुर्जे निकालकर ढांचा छोड़कर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से पुर्जे निकालकर ढांचा छोड़कर चोर
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने शुक्रवार की रात को बस अड्डे के सामने स्थित नगरपालिका पार्क के गेट से बाइक चोरी कर ली। ये बाइक रविवार सुबह पुलिस ने शहर के माता मोहल्ले से बरामद की। चोर गिरोह के सदस्यों ने चुराई गइ बाइक के टायर, टंकी व अन्य सामान हटाकर बाइक को माता मोहल्ले में छोड़ दिया। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने बाइक को गली में खड़ी देखकर इस मामले की जानकारी रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बाइक चोर गिरोह को खोजने में जुटी है। उधर, मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि दो युवक बाइक पर मोहल्ले में आए थे और बाइक का सामान चुराकर उसे मोहल्ले में छोड़ गए है।
शहर के जाट नगर निवासी सुदेश सैनी उर्फ काला सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि शुक्रवार रात को करीब साढ़े 8 बजे उसने अपनी बाइक बस स्टैंड के सामने स्थित पार्क के गेट के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान वह गेट के पास बनी दुकान पर अपने कुछ साथियों के साथ बैठा हुआ था। तभी किसी ने मौके से उसकी बाइक चोरी कर ली।
पुलिस ने चोरी की दो और बाइक बरामद की
बुबका चौक पर फूलों की दुकान करने वाले अकरम खान ने बताया कि 7 मई को वह शहर के सफल पैलेस में डेकोरेशन का काम करने के लिए गया था। इस दौरान चोरों ने उसकी नई बाइक को मौके से चोरी कर लिया था। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने अब करनाल से उसकी बाइक को बरामद किया है। 10 जून को बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने गांव फतेहगढ़ निवासी विक्रम सैनी की गीता कॉलोनी से बाइक चोरी कर ली थी। जिसे पुलिस ने जगाधरी से बरामद किया है।