फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be trials from 16 to participate in Khelo Haryana

खेलो हरियाणा में भाग लेने के लिए 16 से होंगे ट्रॉयल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
There will be trials from 16 to participate in Khelo Haryana
राज्यस्तरीय खेलो हरियाणा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ट्रॉयल 16 व 17 अगस्त को सुबह नौ बजे तेजली खेल परिसर में होगा। ये जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में पुरुष व महिला 18 वर्ष आयु वर्ग एक जनवरी 2003 या बाद की जन्मतिथि के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। पहले दिन दौड़, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, कुश्ती, कुश्ती गिरिको रोमन व वॉलीबॉल की ट्रायल ली जाएगी। जबकि दूसरे दिन तीरंदाजी, बॉस्केटबॉल, साइकिलिंग, हैंडबॉल, कबड्ड़ी राष्ट्रीय तरीका, खो-खो, शूटिंग, तैराकी, भारोत्तोलन व फुटबॉल की ट्रायल प्रतियोगिताएं होंगी। डीसी ने कहा कि संबंधित ट्रायल की तिथि के अनुसार ही खिलाड़ी पहुंचे। भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि प्रमाणित आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट इत्यादि में से दो दस्तावेज अवश्य लेकर आएं। ट्रायल में केवल हरियाणा के निवासी ही भाग ले सकते हैं। वहीं वे भी भाग ले सकेंगे जो हरियाणा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान कोरोना नियमावली का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed