फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was no enthusiasm among the students, only 25 took admission on the third day

Yamuna Nagar News: नहीं दिखा विद्यार्थियों में उत्साह, तीसरे दिन सिर्फ 25 ने लिया दाखिला

Thu, 07 Aug 2025 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 Aug 2025 04:00 AM IST
विज्ञापन
There was no enthusiasm among the students, only 25 took admission on the third day
जगाधरी। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के चौथे ऑनलाइन चरण का बुधवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान अन्य दिनों की तरह दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों में उत्साह देखने को नहीं मिला। सुबह नोडल आईटीआई में जहां काफी विद्यार्थियों देखने को मिले। वहीं, दोपहर बाद इसमें कमी आई और इक्का-दुक्का विद्यार्थी ही दाखिला करवाने पहुंचे। प्रक्रिया के तीसरे दिन मात्र 25 विद्यार्थियों ने ही दाखिल लिया। ऐसे में दाखिल समिति के सदस्य अधिकांश समय खाली बैठे रहे और पांच बजे घर लौट गए। इस चरण में अब तक नोडल आईटीआई में कुल 85 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। बता दें कि चौथे चरण में कुल 192 सीट अलॉट की गई थीं, जिसमें से 107 अभी खाली हैं।
विज्ञापन

जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में बुधवार को दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम रही। प्रक्रिया के तीसरे दिन कुल 25 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। इस दौरान काफी विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे थे, लेकिन दस्तावेज जांच के बाद वे प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। करीब 40 विद्यार्थियों ने दस्तावेज जांच के बाद दाखिला नहीं लिया। शहर की नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं, जिसकी 875 सीटों पर अब तक दाखिले हो चुके हैं और 473 सीटें खाली हैं। आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया का यह चरण नौ अगस्त तक चलेगा। जिसके तहत आठ अगस्त तक विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, इस चरण में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी नौ अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे। बुधवार को प्रक्रिया के दौरान करीब 40 विद्यार्थियों ने अपने मूल दस्तावेजों की जांच करवाई और दाखिला नहीं लिया। इसी तरह मंगलवार को भी 20 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दस्तावेजों की जांच के बाद दाखिला नहीं लिया। जिसके चलते इन सभी विद्यार्थियों के दाखिले लंबित रखे गए हैं। यदि विद्यार्थियों ने नौ अगस्त तक फीस जमा नहीं करवाई तो उनके दाखिले रद्द कर सीटें खाली कर दी जाएंगी। जिसके बाद रिक्त सीटें ओपन काउंसलिंग में शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पांचवें चरण के लिए ओपन काउंसलिंग करवाने के आदेश दिए हैं। जिसका शेड्यूल विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार ओपन काउंसलिंग 11 से 22 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान 15 से 17 अगस्त तक अवकाश रहेगा। इस काउंसलिंग में विद्यार्थियों का मौके पर आवेदन करके मेरिट के अनुसार वरीयता सूची जारी की जाएगी। बता दें कि चौथी वरीयता सूची जारी करने के बाद नोडल आईटीआई की 378 सीटें खाली हैं। वहीं, चौथे चरण में रिक्त रहने वाली सीटों को भी ओपन काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

वर्जन
चौथे चरण की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया चल रही है। चौथे चरण में अलॉट सीटों में से 85 पर विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। चौथे चरण की प्रक्रिया के दो दिन शेष हैं। इसके बाद ओपन काउंसलिंग की जाएगी।
दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य, नोडल आईटीआई।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed