फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was a long queue of devotees to pay obeisance at the goddess temples.

Yamuna Nagar News: देवी मंदिरों में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता

Wed, 24 Sep 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
There was a long queue of devotees to pay obeisance at the goddess temples.
देवी भवन मंदिर में माथा टेकने के लिए लगी भक्तों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा के नवरात्र पर्व में श्रद्धालु मां की भक्ति में मग्न हैं। मंदिरों में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की लाइनें टूट नहीं रही। घरों से धूप, अगरबत्ती, गुग्गुल की उड़ती सुगंध वातावरण में दिव्यता का प्रसार कर रही है। मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी थी और बम भोले शिव श्रीकाशी विश्वनाथ की नगरी मां आदिशक्ति के दुर्गारूप के जयकारों से गूंज रही थी।
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन आश्विन शुक्ल द्वितीया मंगलवार को भक्तों ने मां के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का दर्शन-पूजन किया। दुर्गा सप्तशती व अन्य धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी देवी के दर्शन पूजन करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, मां से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है, माता अपने भक्तों को धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं।
विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर नगर में दुर्गा घाट पर स्थित है। वहां ब्रह्म मुहूर्त में माता को पंचामृत से स्नान कराकर नूतन वस्त्र पहनाकर मां का विशेष शृंगार आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे, भाेर से लेकर देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही। नवरात्र उत्सव होने के चलते जिले के मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से सजे हैं। लोग मां के दर्शन करने के लिए तड़के ही मंदिर में श्रद्धा के फूल लेकर पहुंच रहे। मां के दर्शन करने के बाद ही फिर दिनचर्या की शुरूआत कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंदिरों के बाहर प्रसाद की दुकानें सज गईं है। सभी मंदिरों में हर दम भीड़ दिखाई दे रही है। तड़के ही मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिरों में रात तक श्रद्धालुओं का आना जारी लग रहा है। नवरात्र उत्सव का समापन रामनवमी के दिन होगा। वहीं, अष्टमी व नवमी पर कन्या पूजन व भोज के साथ व्रत पूर्ण करेंगे। नवरात्र को लेकर मंदिरों में प्रात: व संध्या कालीन विशेष स्तुति व आरती की मंदिरों में आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed