{"_id":"68d04b243fa8defcf50d540a","slug":"there-is-a-need-for-a-concrete-chamber-instead-of-a-tin-shed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144239-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टीन शेड की जगह पक्के चैंबर की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टीन शेड की जगह पक्के चैंबर की दरकार
Mon, 22 Sep 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में बने टीन के शेड। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वर्तमान में जिला बार एसोसिएशन से 2300 वकील रजिस्टर्ड हैं और 384 पक्के चैंबर ए,बी और सी ब्लॉक बने हैं। लेकिन, बावजूद इसके काफी वकील टीन शेड के नीचे बैठ कर कोर्ट के कार्यों को निपटा रहे हैं। ऐसे में उनके लिए पक्के चैंबरों की दरकार है।
टीन के नीचे बैठे वकीलों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों टीन के शेड के नीचे काफी पानी जमा गया था, ऐसे में वकीलों इधर-उधर बैठ कर अपने कार्य निपटाने पड़े। ये वकील इन्हीं टीन शेडों के नीचे बैठ कर केसों की पैरवी करने के लिए वकीलों को आज भी पक्के चैंबर नहीं मिल पाए हैं। कोर्ट परिसर में खड़े होने वाले वाहनों के लिए पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। लेकिन, परिसर एरिया में जगह काफी तंग है, ऐसे में यहीं पर ही वाहनों को पार्क करना पड़ता है। परंतु मार्ग में आड़े-तिरछे खड़े दोपहिया वाहनों के कारण कई बार लोगों के कपड़े तक फट जाते हैं या फिर किसी वाहन की नुकिली चीज से खरोंच तक आ जाती है। उधर, सेक्टर 18 की तरफ कोर्ट परिसर की बात करें तो यहां वाहन सेक्टर की ही सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे रास्ता काफी तंग हो जाता है।
यह समस्या सेक्टर के लोगों के लिए भी काफी विकट होती जा रही है। चूंकि कई बार लोग कोर्ट में जाने के लिए उनके घरों के गेट के आगे ही पार्क कर देते हैं। सड़क ही वाहन खड़े होने से अकसर यहां अब जाम की स्थिति बनी रहती है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत चौहान का कहना है पक्के चैंबर बनाने की लंबी प्रक्रिया होती है, इसके लिए भी विचार किया जा रहा है। पार्किंग की भी समस्या पर विचार चल रहा है।