{"_id":"5f8897f98ebc3e9be418cc17","slug":"theft-yamuna-nagar-news-knl476919126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से ढाई लाख रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से ढाई लाख रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
जगाधरी स्थित राजा वाली गली में चोरों ने दो घरों में घुसकर वहां से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सिविल लाइन जगाधरी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका राजा वाली गली में मकान है। बीती रविवार को वह मकान को ताला लगाकर घर आ गया था। सुबह जब वह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। तभी उसे पता चला कि उसके पड़ोसी संजीव कुमार के घर में भी चोरी हो गई। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने उसके व उसके पड़ोसी के घर से बिजली के तार के 70 बंडल हैवल वायर, एसी पाइप, दो टाइल कटर मशीन व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपये थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शहर जगाधरी पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।
गुरु तेग बहादुर निवासी देशराज ने बताया कि उसकी गांव मंडेबरी में दुकान है। मंगलवार रात को चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर वहां से वेल्डिंग लीड, गैस कटर, वेल्डिंग रॉड, ग्रेंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 35 हजार रुपये है । उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ के एसडीओ संदीप कुमार ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग का एक नलकूप क्षेत्र के गांव उद्यमगढ़ में लगा हुआ है। 10 अक्तूबर की रात को चोरों ने नलकूप का ताला तोड़कर वहां से सबमर्सिबल केबल चोरी कर ली। चोरी हुई केबल की कीमत करीब छह हजार रुपये थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।