फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

थाने के दस फीट पास के शोरूम के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
theft
तोड़े गए सीसीटीवी कैमरे को दिखाता दुकानदार। - फोटो : Yamuna Nagar
पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने छछरौली में लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर थाने के गेट से महज 10 फीट की दूरी पर बने कपड़े के शोरूम और ब्यूटी पार्लर से चोरों ने बीती रात लाखों रुपये का कपड़ा, ब्यूटी पार्लर से हजारों रुपये की मशीनें चुरा ले गए। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली में थाना के सामने बने चड्डा इंपोरियम के मालिक रतन लाल चड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि छछरौली बाजार में उसकी चडा इंपोरियम के नाम से कपड़े की दुकान है और साथ में सुमन ब्यूटी पार्लर बना हुआ है। वह रोजाना की तरह रात के समय अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए थे। उन्होंने सुबह आकर देखा कि दुकान से एक एलईडी रुपये 4 लाख का कपड़ा रुपये 5000 नगद और साथ लगते सुमन ब्यूटी पार्लर से एक एलईडी और ब्यूटी पार्लर में कार्य करने की पांच मशीनें जिसमें स्ट्रेटनर मशीन करलिंग मशीन आदि थी। उन्होंने बताया कि दुकान में चोर सीढ़ी के रास्ते घुसे और सीढ़ी से उतरते हुए उन्होंने नीचे आकर एलईडी कपड़ा और गल्ले मे रखे हुए पांच हजार रुपये ले गये। इस दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। इसी तरह से वह छत पर जाकर साथ लगते ब्यूटी पार्लर में चौबारे का दरवाजा तोड़ सीडी के रास्ते से घुसे और पार्लर में लगी एलईडी व कार्य करने की मशीनें चुरा ले गए। दुकानदार का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वह सामने थाना होने के बावजूद भी सारे घटनाक्रम को बड़े आराम से अंजाम दे गए। थाना छछरौली प्रभारी राम कुमार ने बताया कि चड्ढा एंपोरियम के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की जाएगी और जल्द ही पुलिस चोरों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed