{"_id":"5dd2db6d8ebc3e54893c5261","slug":"theft-yamuna-nagar-news-knl12148732","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से 40 हजार की नकदी सहित दो लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से 40 हजार की नकदी सहित दो लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
परिवार ताला लगाकर रिश्तेदारी में गया था। पीछे से चोरों ने घर पर हाथ साफ कर दिया। दो दिन बाद लौटने पर ताला टूटा देखा तो उन्हें चोरी का पता चला। चोर घर से 40 हजार की नकदी सहित दो लाख रुपये के जेवर उड़ा ले गए। वारदात थाना फर्कपुर की मायापुरी कॉलोनी की है। वहीं चोरों ने शादीपुर स्थित गारमेंट्स शॉप का शटर तोड़कर वहां से पांच हजार की नकदी सहित दस हजार के कपड़े जूते व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान पहुंचने पर मालिक को चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
मायापुरी कॉलोनी निवासी कंचन ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 नवंबर को परिवार के साथ रिश्तेदारी में गई थी। इस दौरान वे घर का ताला लगाकर गए थे। रविवार देर शाम वह लौटे तो घर का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घर से 40 हजार की नकदी, सोने की चेन, मंगलसूत्र, चार जोड़ी कानों की टॉप्स, तीन जोड़ी पायल व दो चांदी की चेन गायब थी। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब दो लाख है। सूचना पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शादीपुर स्थित गारमेंट्स की दुकान से चोरों ने हजारों की नकदी सहित कपड़े व जूते चोरी कर लिए। सुबह टूटा शटर देखकर लोगों ने मालिक को इसकी सूचना दी।
विश्वकर्मा महोल्ला निवासी रघुबीर सिंह ने बताया कि शादीपुर रोड पर उसकी गारमेंट की दुकान है। रोज की तरह वह रात ताला लगा दुकान बंदकरके घर चला गया। अगली सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखकर उसे फोन पर इसकी सूचना दी। वह तुरंत दुकान पर पहुंचा, तो शटर टूटा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान के गल्ले में रखे पांच हजार रुपये गायब थे। वहीं दुकान से करीब दस हजार रुपये के कपड़े व जूते गायब थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।