फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

चोरों ने घर से नकदी और जेवर चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
theft
घर पर ताला लगाकर परिवार कुछ देर के बाहर गया, तो पीछे से चोरों ने घर से नकदी सहित लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को कुछ ही देर के भीतर अंजाम दे दिया। घटना गांधी नगर चौकी की शिवपुरी-बी कॉलोनी की है। परिवार ताला लगाकर कुछ देर के लिए बाहर गया था। जब लौटे तो सारी पूंजी लूट चुकी थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की शिवपुरी-बी कॉलोनी निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ शाम साढ़े पांच बजे किसी काम से बाहर गया था। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था। जब वे अंदर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो पता चला कि घर में रखी डेढ़ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर व पांच हजार की नकदी गायब थी। पुलिस ने सूचना के बाद मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। इस दौरान आसपास के लोगों से जब पता किया तो उन्हें इसकी जानकारी न थी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरों तीन स्थानों से बाइक चोरी कर ली। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कपालमोचन मेला घूमने आए युवक की बाइक धर्मशाला से चोरी हो गई। कुरुक्षेत्र के गांव टंगौर निवासी गौरव ने बताया कि वह बाइक पर कपालमोचन मेले में आया था। इस दौरान राजपूत धर्मशाला में उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी और मेला घूमने लगा। घूम कर जब वह लौटा उसकी बाइक वहां नहीं थी। उसने आसपास काफी तलाश की। लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव डारपुर निवासी मोहम्मद राशीद ने बताया कि चोरों ने उसकी बाइक गांव आहड़वाला के नजदीक से चोरी कर ली। इसी प्रकार नेहरू पार्क आए युवक की बाइक भी चोरी हो गई। ताजकपुर निवासी गुरमिंद्र ने बताया कि वह नेहरू पार्क आया था। इस दौरान उसकी बाइक वहां से चोरी कर ली। वहीं मान खेड़ी की टपरियों निवासी मुकेश की बाइक वर्कशॉप रोड स्थित हार्डटोन सेंटर के पास से चोरी कर ली। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed