{"_id":"61a7d1758b3d0a7f0376c72b","slug":"the-welcome-gate-will-be-built-near-rampura-hanuman-temple-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl91407684","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरा हनुमान मंदिर के पास बनेगा स्वागतद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरा हनुमान मंदिर के पास बनेगा स्वागतद्वार
विज्ञापन
मेयर के समक्ष स्वागतद्वार बनाने की मांग रखते हनुमान मंदिर कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेयर मदन चौहान ने बुधवार को विकास कार्यों का निरीक्षण कर रामपुरा में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान हनुमान मंदिर कमेटी रामपुरा के पदाधिकारियों ने मेयर के समक्ष हनुमान मंदिर के पास स्वागतद्वार बनाने की मांग रखी। मेयर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्वागतद्वार बनाने के निर्देश दिए।
मेयर वार्ड नंबर आठ के मॉडल टाउन व वार्ड नंबर नौ के रामपुरा में किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने गोविंदपुरी रोड के किनारे 3.77 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नाले व टाइल वर्क का जायजा लिया। उन्होेंने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
मेयर चौहान ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय पर हों। मेयर चौहान ने वार्ड नंबर आठ के मॉडल टाउन में नाला निर्माण व टाइल का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। नाले का निर्माण पूरा किया जा चुका है। वहीं, सड़क किनारे टाइल वर्क भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
मेयर चौहान इसके बाद वार्ड नंबर नौ के रामपुरा में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान हनुमान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मंदिर के पास स्वागतद्वार बनाने की मांग रखी। मेयर चौहान ने मौके पर संबंधित कनिष्क अभियंता जय भगवान व अन्य को बुलाकर स्टीमेट तैयार कर स्वागतद्वार बनवाने के निर्देश दिए।