फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The temple resounded with chants of Mother

Yamuna Nagar News: माता के जयकारों से गूंजे मंदिर

Tue, 23 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The temple resounded with chants of Mother
रंग बिरंगी लाइटों से सजा जगाधरी का देवी भवन मंदिर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा के साथ नौ देवियों की पूजा का उत्सव नवरात्रि पर्व का शुभारंभ सोमवार को हो गया। पहले दिन घट स्थापना के साथ ही मां शैलपुत्री की पूजा की गई। वहीं, जिले के तमाम दुर्गा मंदिरों को आकर्षक लाइटिंग व फूलों के साथ सजाया गया है। मां के जयकारों से जिले के सभी मंदिर गूंज उठे।
भोर होते हुए श्रद्धालु मंदिरों में माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ जुट गई। नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भक्त हाथों में प्रसाद और सुंदर फूल लेकर मंदिर पहुंच कर मां के दर्शन किए, फिर दिनचर्या की शुरूआत की। वहीं मंदिरों के बाहर प्रसाद की दुकानें सज गईं है। बाजार में भी हलचल नजर आई।
विज्ञापन

वहीं नवरात्र पर ससौली रोड स्थित पूज्य ज्वाला माता जी मंदिर को भव्य सुंदर ढंग से सजाया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर में संकीर्तन किया और यात्रा भी निकाली। घरों में भी की मां की आराधना वहीं, लोगों ने घरों में भी मां की आराधना की। शहर सहित जिले के सभी मंदिरों में देर शाम तक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। जिसके चलते सभी मंदिरों में हर दम भीड़ दिखाई दे रही है। जबकि प्राचीन व पौराणिक मंदिरों में दर्शनों की हजूम उमड़ रहा है। नवरात्र के चलते मंदिरों में भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया है। तड़के ही मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।

जगाधरी के देवी भवन मंदिर और रेलवे स्टेशन स्थित श्रीमूर्तिदेवी मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। इन मंदिरों में रात तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। नवरात्र उत्सव का समापन रामनवमी के दिन होगा। वहीं, अष्टमी व नवमी पर कन्या पूजन व भोज के साथ व्रत पूर्ण करेंगे। नवरात्र को लेकर मंदिरों में प्रात: व संध्या कालीन विशेष स्तुति व आरती की मंदिरों में आयोजन किया जा रहा है।

रंग बिरंगी लाइटों से सजा जगाधरी का देवी भवन मंदिर। संवाद

रंग बिरंगी लाइटों से सजा जगाधरी का देवी भवन मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed