फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The teenager was injured by attacking him with a knife while playing

खेलते हुए किशोर पर चाकू से हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The teenager was injured by attacking him with a knife while playing
यमुनानगर। ताजेवाला हाइडल पावर हाउस के पास खेलते हुए तीन लड़कों ने 15 साल के सुल्तान पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। ताजेवाला निवासी वकीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसका 15 वर्षीय बेटा सुल्तान ताजेवाला हाइडल पावर हाउस के पास खेलने के लिए गया हुआ था। उसके साथ हमारे गांव के ही गुरमीत, आकाश, संदीप भी खेल रहे थे। आरोप है कि इस दौरान तीन युवकों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से उसके बेटे की गर्दन, सिर, टांग व बाजू पर कई वार किए। जिसमें उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे से मारपीट की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। खून से लथपथ बेटे को वह और उसका पति अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से मारपीट, बचाने आए जेठ को भी किया घायल
बिलासपुर। क्षेत्र के गांव रामखेड़ी में घर में घुसकर कुछ लोगों ने महिला से मारपीट की। जब महिला को जेठ उसे बचाने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रामखेड़ी निवासी रितू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव के कीमती कुमार, उसकी लड़की बेटी, दामाद नरेंद्र व राजा उनके घर पर आए। आते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके कान से सोने के टॉप्स झपट लिए। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर जब उसका जेठ रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियार से वारकर उसके जेठ को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे व उसके जेठ को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed