फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The team that came to remove Baba Saheb's statue protested, created ruckus

Yamuna Nagar News: बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने पहुंची टीम का विरोध, मचा हंगामा

Thu, 24 Oct 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
The team that came to remove Baba Saheb's statue protested, created ruckus
यमुनानगर। ग्रामीणों ने बुधवार को गांव के बाहर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने के लिए पहुंची टीम का विरोध किया। उन्होंने टीम की ओर से की जा रही कार्रवाई को बीच में ही रोक दिया। टीम की ओर से ग्रामीणों को एक दिन का समय दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तालाब की जमीन पर निर्माण होने के कारण कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की जा रही है। जबकि, ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में ग्राम सभा की ओर से इस निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया था। सरकारी ग्रांट से ही पार्क की चारदीवारी बनाई गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना बूड़िया क्षेत्र के बाकरपुर गांव के बाहर तालाब के पास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर चार दीवारी की गई थी। बुधवार सुबह को भारी संख्या में फोर्स के साथ पंचायत विभाग की टीम इस निर्माण को हटाने के लिए पहुंची थी। टीम ने यहां पर पहुंंचकर जेसीबी से चार दीवारी को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

गांव के पूर्व सरपंच प्रवीण कुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल में तालाब के पास समतल क्षेत्र में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस निर्माण का प्रस्ताव उस समय ग्राम पंचायत ने भी पास कर दिया था। सरकार से निर्माण की चाहर दीवारी करने के लिए ग्रांट भी मिल गई थी। यही नहीं भवन निर्माण की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत कोर्ट में की थी। जिसमें निर्माण को तालाब की जमीन पर बताया था। बीते 17 मई को अदालत ने ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के खिलाफ आदेश करते हुए निर्माण को हटाने के आदेश दिए थे। उन आदेशों को लेकर अपील दाखिल की गई थी। जो विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एक दिन का दिया गया समय
डीडीपीओ नरेंद्र कुमार का कहना है कि एक ग्रामीण ने कोर्ट में केस दाखिल किया था। अदालत के आदेश के बाद ही निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों की भीड़ ने टीम का विरोध किया। जिस कारण दोनों पक्षों को एक दिन का समय दिया है। गुरुवार को इस मामले में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


-------
कई घंटे चला हंगामा, पुलिस रही तैनात
बुधवार को बाकरपुर गांव में निर्माण को हटाने पहुंची टीम का कई घंटे तक ग्रामीणों ने विरोध किया। इस मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी। करीब पांच घंटे तक मामला चलता रहा। शाम को ही पुलिस टीम मौके से वापस लौटी।

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed