{"_id":"6acd339eebc41b620604798d","slug":"the-tableaux-in-the-procession-captivated-the-people-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164468-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा लोगों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा लोगों का मन
Tue, 13 Oct 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल श्रीराम, सीता, लक्षमण, व हनुमान की झांकी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। वैश्य सभा व्यासपुर की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन, शिव परिवार, मां महालक्ष्मी और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ मोहित बंसल ने किया। शोभायात्रा वेद व्यास भवन से शुरू होकर शिव चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार, कपालमोचन मार्ग और छोटा बस स्टैंड से होते हुए वापस वेद व्यास भवन पहुंचकर संपन्न हुई। सभा के प्रधान अनिल केसरी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रोहा के महान राजा थे। उन्हें अपनी कल्याणकारी नीतियों और समाज सेवा के लिए जाना जाता है। वैश्य समाज में उनका विशेष स्थान है।
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में सहयोग और समानता की भावना को बढ़ावा दिया। उनका एक ईंट और एक रुपया का सिद्धांत सामाजिक सहयोग का प्रतीक माना जाता है। इस विचार के तहत जरूरतमंद परिवारों को घर बनाने और कारोबार शुरू करने में मदद मिलती थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समाज कल्याण, करुणा, दयालुता और दूरदर्शी सोच का संदेश देता है। उनकी मान्यता थी कि समाज की उन्नति तभी संभव है, जब सभी लोग एक-दूसरे की सहायता करें। उनके आदर्श आज भी लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर अरविंद मंगला, अमित मंगला, अतुल सिंगला, रोबिन अग्रवाल, पुनीत गोयल, अश्वनी मंगला, जय प्रकाश मित्तल, राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।