{"_id":"61707273b11714631c2f70ee","slug":"the-stick-hit-the-pregnant-belly-the-womb-fell-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl871434165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती के पेट में मारा डंडा, गर्भ गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती के पेट में मारा डंडा, गर्भ गिरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। गांव जाटोंवाला में मामूली कहासुनी को लेकर हुए झगड़े में गर्भवती महिला के पेट पर डंडा लगने से उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो महिलाओं सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
छछरौली पुलिस को दी गई शिकायत में जाटोंवाला निवासी शबनम ने बताया कि उसका देवर साजिद प्लंबर का काम करता है। उसके देवर की 11 सितंबर को शाम करीब 6 बजे गांव के ही हाफिज, गुलजार के साथ टोटियों के कनेक्शन को लेकर बहस हो गई। गांव वालों ने मामला शांत करवा दिया। उसी दिन रात को निसार, जुल्फान, मोमिन ने उसके पति को फोन करके गालियां दी और कहा कि सुबह तुम्हारा भूत निकालेंगे। उसके पति ने कहा कि वह घर जाकर बात करके सुबह बात निपटा देंगे।
इसके बाद 12 सितंबर को जुल्फान, हनीफ, मोमिन, बिलाल, जिसान, हरीशो आदि उनके घर के बाहर आए और गाली गलौज करने लगे। इस बीच हाफिज व उसकी पत्नी शकीला बानो भी वहां आ गई। सभी उसके पति के साथ हाथापाई करने लगे। इस पर उसके परिवार वाले भी बाहर आ गए। आरोपियोें ने उसके पेट में डंडा मार दिया।
विज्ञापन
इससे उसके पेट में दर्द होने लगा। रात को उसकी तबीयत और खराब हो गई। इस पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच के बाद उसे अल्ट्रासाउंड के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां पर अल्ट्रासाउंड कर चिकित्सक ने बताया कि बच्चे की धड़कन बंद है और वह मृत है। इसके लिए गर्भपात करवाना पड़ेगा। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान उसके पेट में डंडा लगने से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हुई है। थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि शबनम की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।