{"_id":"60fb1fd18ebc3e583d633962","slug":"the-soldier-of-the-fifth-battalion-hpa-madhuban-committed-suicide-by-hanging-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl77523866","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं बटालियन एचपीए मधुबन के सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं बटालियन एचपीए मधुबन के सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
सिपाही की आत्महत्या मामले में मौके का मुआयना करते पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल व अन्य। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी अंबाला रोड स्थित पुलिस लाइन में पांचवीं बटालियन एचपीए मधुबन के सिपाही राजेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पुलिस लाइन के प्रशासनिक ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर स्थित कान्फ्रेंस हाल में पंखे से लगी रस्सी के फंदे से लटका मिला। सिपाही राजेश जयधर में हुए विवाद के बाद लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी पर अंबाला से बटालियन के साथ आया था।
शहर जगाधरी थाना प्रबंधक सुरेश शर्मा ने बताया कि गांव जयधर में हुए विवाद को लेकर वीरवार को लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के लिए अंबाला से एचपीए की फोर्स को बुलाया गया था। इसमें जींद के सफीदों निवासी राजेश सिंह भी शामिल था। फोर्स को पुलिस लाइन के प्रशासनिक ब्लॉक में रखा गया था। शुक्रवार को ड्यूटी पर जाने के लिए जब फोर्स की गिनती शुरू हुई तो राजेश गैरहाजिर मिला। उसकी तलाश में जब अन्य पुलिसकर्मी दोपहर करीब सवा 12 बजे ब्लॉक की तीसरी मंजिल स्थित कान्फ्रेंस हाल में पहुंचे तो हॉल के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। पास में ही सरिया पड़ा हुआ था।
हाल के अंदर देखा तो सिपाही राजेश पंखे पर लटका हुआ था। नजदीक ही पेंट करने की सीढ़ी लगी हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजेश ने सीढ़ी से चढ़कर पंखे से फंदा लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र, शहर जगाधरी थाना प्रबंधक सुरेश शर्मा व बटालियन के डीएसपी शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का कहना है कि सिपाही के बैग से कुछ दवाइयां बरामद की गई हैं। आशंका है कि उसने मानसिक परेशानी के चलते सुसाइड किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में परिजनों के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
2018 में हुआ था भर्ती, परिजन कर रहे थे 10 अगस्त को जन्मदिन मनाने की तैयारी
पुलिस के मुताबिक राजेश वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। इसके बाद वह पांचवीं बटालियन एचपीए मधुबन में कार्यरत था।
राजेश की अभी शादी नहीं हुई थी। देर शाम मृतक के परिजन भी पहुंच गये। उन्होंने बताया कि अगले माह ही दस अगस्त को उसका जन्मदिन है, जिसके लिए सभी तैयारी कर रहे थे। फिलहाल आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
बैग से मिली दवाइयां, मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका
पुलिस जांच के दौरान मृतक के बैग से डिप्रेशन की कुछ दवाइयां मिली हैं। आशंका है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया है। मौके से पुलिस को एक सरिया भी मिला है। इस सरिए के माध्यम से ही मृतक ने हाल का ताला तोड़ा और पंखे पर लटक कर जान दे दी।