फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The snatchers snatched the gold chain from the woman's neck, mobile from the girl and Rs 17300 from the person

झपटमारों ने महिला के गले से सोने की चेन, युवती से मोबाइल व व्यक्ति से 17300 रुपये छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The snatchers snatched the gold chain from the woman's neck, mobile from the girl and Rs 17300 from the person
यमुनानगर। ट्विनसिटी में झपटमारों की आतंक जारी है। पुलिस झपटमारों को पकड़ने का दावा कर रही है। उधर, झपटमार फिर से शहर में वारदात का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। इसी कड़ी में अलग-अलग तीन स्थानों पर झपटमारी की वारदात हुईं। झपटमारों ने महिला के गले से सोने की चेन, युवती के पास से मोबाइल व व्यक्ति के पास से नकदी छीन ली। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की अर्जुन नगर निवासी कांता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अलसुबह वह सैर करने के लिए घर से निकली थी। सैर करने के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह छोटी लाइन पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसके नजदीक आकर आरोपियों ने बाइक की गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया तो आरोपी बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, लाजपत नगर निवासी शीतल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जरूरी काम से मॉडल टाउन में आई थी। अपना काम निपटाने के बाद दोपहर बाद करीब पौने चार बजे वह घर वापस जा रही थी। जब वह मॉडल टाउन में कारलोट वाल के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उसके नजदीक आते ही युवकों ने उससे मोबाइल झपट लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छछरौली के गांव मानकपुर निवासी सलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जून को वह निजी कार्य से गया था। जब वह वहां से वापस घर लौट रहा था तो रास्ते में उसे गुरमीत सिंह नाम का युवक मिला। आरोप है कि आरोपी ने उसे रोककर उसके पास से 17300 रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी गुरमीत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed