फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The shopkeeper was beaten up when he opposed the poster, the video went vira

दुकान पर पोस्टर लगाने का विरोध किया तो दुकानदार को पीटा, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was beaten up when he opposed the poster, the video went vira
आईटीआई के पास दुकानदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। हमला करने वाले आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में चार लोग दुकानदार को बुरी तरह से मार रहे हैं। आरोपी हमलावर एक एंटी करप्शन सोसायटी के जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। हमले में घायल दुकान का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बताया जा रहा है पूरा विवाद एंटी करप्शन सोसायटी का पोस्टर दुकान पर लगाने को लेकर हुआ है। दुकानदार ने पोस्टर लगाने का विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की गई। मारपीट का यह वीडियो दिन भर सोशल मीडिया पर वायरल रहा।
विज्ञापन

दुकानदार सुरजीत कुमार ने बताया उसकी आईटीआई के पास मोबाइल की दुकान है। एंटी करप्शन सोसायटी का एक सदस्य उनसे बिना पूछे उनकी दुकान की छत पर चढ़ा हुआ था। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उसने अपने साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और घसीटते हुए दुकान से बाहर ले गए। इसमें उसे काफी चोट लगी उसका मोबाइल भी टूट गया। वहीं एंटी करप्शन सोसायटी के सदस्य अमित ने आरोपों का गलत बताया है। उसका कहना है कि उन्होंने किसी से मारपीट नहीं की। हमला उनकी सोसायटी के एक लड़के के ऊपर हुआ था। इसमें उसे भी चोट लगी है।
विज्ञापन

गांधीनगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। जो भी शिकायत आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed