फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The real beat up the fake eunuch asking for money at the square

असली ने चौक पर रुपये मांग रहे नकली किन्नर को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The real beat up the fake eunuch asking for money at the square
शहर के महाराणा प्रताप चौक पर असली व नकली को लेकर दो किन्नरों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद कुछ किन्नर और पहुंच गए। जिन्होंने चौक पर वाहन चालकों ने रुपये मांग रहे नकली किन्नर को पकड़कर जमकर धुनाई की। इस दौरान उसके कपडे़ तक फट गए। नग्न हालत में किन्नरों ने उसके बाल पकड़कर इधर से उधर घुमाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारपीट करने वाले किन्नरों ने बताया कि कुछ युवक नकली किन्नर बने हुए हैं। वे किन्नरों की तरह दिखने के लिए मेकअप कर लेते हैं। इसके बाद बसों और सड़क पर चलने वालों से रुपये मांगते हैं। इससे उनका पूरा समुदाय बदनाम हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक युवक किन्नर बनकर हर दिन चौक पर लोगों से पैसे मांगता था। उसे पहले कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को जब वह चौक पर वाहन चालकों से रुपये मांग रहा था तो उसे पकड़ लिया। पकड़ने पर पहले तो उसने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर और किन्नर पहुंच गए। जिसके बाद उसकी धुनाई की गई। धुनाई के दौरान नकली किन्नर के कपड़े तक फट गए। जिससे वह अर्धनग्न हो गया। किन्नरों ने इसके बाद उसके बाल पकड़कर उसे कई गलियों से घुमाया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed