फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The problem will be solved in 12 hours on the cleanliness app, Yamunanagar

स्वच्छता ऐप पर 12 घंटे में होगा समस्या का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The problem will be solved in 12 hours on the cleanliness app, Yamunanagar
नगर निगम द्वारा स्वच्छता ऐप को लेकर शहर में लगाया गया होर्डिंग - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में शहर का अव्वल स्थान लाने को लेकर नगर निगम गंभीरता से काम कर रहा है। अब स्वच्छता ऐप और स्वच्छ हरियाणा ऐप पर सफाई संबंधित समस्याओं का समाधान और आसान कर दिया है। अब ऐप पर सफाई संबंधित समस्या की फोटो डालने के मात्र 12 घंटे के भीतर समाधान किया जाएगा।
निगम ने समस्याओं के निपटारे के लिए दो जोन बनाए गए है। वहीं, स्वच्छता ऐप के संबंध में नगर निगम की ओर से शहरवासियों को होर्डिंग व बैनर लगाकर शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सक्षम कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि स्वच्छसर्वेक्षण 2022 में अच्छी रैंकिंग लाने के लिए सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए है। हमारा शहर साफ व स्वच्छ रहे, इसके लिए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छता ऐप पर सफाई से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान करने के लिए दो जोन बनाए गए है। जोन एक में सफाई निरीक्षण प्रदीप दहिया के नेतृत्व में बनाई गई टीम कार्य कर रही है। टीम में मानचंद्र, रामपाल, राजिंद्र कुमार, मनीप कुमार, राहुल कुमार का शामिल किया गया है। इसी तरह जोन नंबर दो में सहायक सफाई निरीक्षक फूल कुमार के नेतृत्व में बनाई गई राजा, कुलदीप, गौर, रिंपी पाल व मोहन की टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों को ऐप पर आने वाली सफाई से संबंधित प्रत्येक शिकायत का 12 घंटे के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए है। बता दें कि सफाई संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए स्वच्छता ऐप व स्वच्छ हरियाणा ऐप बनाया गया है। गंदगी की फोटो खींचकर स्वच्छता ऐप में अपलोड करने के बाद वह सिस्टम में पहुंच जाएगी। इसके बाद समस्या का समाधान निगम कर्मचारियों की ओर से किया जाता है।

अब इस ऐप पर 12 घंटे के भीतर गंदगी की फोटो डालने पर सफाई की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सीटीएल मंगलेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता व स्वच्छ हरियाणा ऐप के बारे में शहरवासियों को जागरूक किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए जा रहे है, वहीं सक्षम कर्मचारियों की ओर से घर-घर जाकर शहरवासियों को ऐप के बारे में बताया जा रहा है और उनके मोबाइलों पर ऐप डाउनलोड कर समस्या के समाधान की प्रक्रिया बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed