फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The pace of lifting is slow, markets are filled with wheat

Yamuna Nagar News: उठान की गति धीमी, गेहूं से अटीं मंडियां

Fri, 25 Apr 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The pace of lifting is slow, markets are filled with wheat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों से 65 प्रतिशत गेहूं की उठान हो चुकी है। वहीं उठान धीमी होने से अनाज मंडियों में किसानों को गेहूं डालने के लिए जगह नहीं मिल रही। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंडियों से गेहूं लेकर जो ट्रक गोदामों में जा रहे हैं वहां पर उन्हें खाली करने में काफी समय लग रहा है। जिस कारण ट्रक वापस मंडियों में समय पर नहीं पहुंच रहे। रादौर व बिलासपुर अनाज मंडियाें में सबसे ज्यादा गेहूं पड़ा हुआ है। वहीं किसानों को अभी तक 310.07 करोड़ रुपये की पेमेंट हो चुकी है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंडियों में 83760 मीट्रिक टन खरीद व 128.39 करोड़ पेमेंट, हैफेड ने 123269 एमटी खरीद व 147.06 करोड़ रुपये पेमेंट और हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ने 27464 एमटी खरीद व 34.62 करोड़ रुपये पेमेंट की है। अनाज मंडियों में कुल 234493 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिसमें से 151139 एमटी गेहूं की उठान हो चुकी है। व्यासपुर अनाज मंडी में 28657 मीट्रिक टन गेहूं, छछरौली मंडी में 26696 मीट्रिक टन गेहूं, गुमथला राव मंडी में 6023 मीट्रिक टन गेहूं, जगाधरी मंडी में 34521 मीट्रिक टन गेहूं, जठलाना मंडी में 3597 मीट्रिक टन गेहूं, खारवन मंडी में 3586 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्रतापनगर मंडी में 26331 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में 37407 मीट्रिक टन, रादौर में 34650 मीट्रिक टन गेहूं, रणजीतपुर मंडी में 8708 मीट्रिक टन गेहूं, रसूलपुर मंडी में 7541 मीट्रिक टन गेहूं, साढौरा मंडी में 16528 मीट्रिक टन गेहूं तथा यमुनानगर मंडी में 248 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।

डीएफएससी जतिन मित्तल ने बताया कि अनाज मंडियों में उठान तेजी से किया जा रहा है। रादौर व व्यासपुर अनाज मंडी में थोड़ी दिक्कत थी उसे भी दूर कर दिया गया है। गोदामों में गेहूं से भरे ट्रकों को खाली करने में थोड़ा समय लग जाता है। गोदामों में रखने के अलावा एफसीआई को सीधे डिलीवरी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed