{"_id":"6921ffb1ee5f6b14bf00b250","slug":"the-organization-will-create-awareness-about-human-rights-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147214-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संस्था मानवाधिकारों के प्रति करेगी जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संस्था मानवाधिकारों के प्रति करेगी जागरूक
Sat, 22 Nov 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
व्यासपुर में मानवाधिकार को भेजे गए संकल्प पत्र को दिखाते फाउंडेशन के पदाधिकारी। स्वयं
व्यासपुर। जन आवाज वेलफेयर फाउंडेशन की जिलास्तरीय बैठक शनिवार को कस्बा में हुई। बैठक में सुखविंद्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा त्यागी, युवा चेयरमैन सिद्धू राव, उपाध्यक्ष तोहीद मौजूद रहे। सुखविंद्र सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की आवाज को उठाना है। जरूरतमंद व गरीब बेटियों की शादियों में सहयोग करना, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने, मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है। बैठक में संकल्प लिया गया कि संस्था गांव-गांव जाकर लोगों को उनके मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। यदि कहीं भी मानवाधिकारों का उल्लंघन पाया जाता है, तो फाउंडेशन भारत के मानवाधिकार आयोग के समक्ष विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी ताकि किसी भी गरीब या मजबूर व्यक्ति की आवाज दबाई न जा सके।
विज्ञापन