फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The municipality forgot to get the streets dug up and built

Yamuna Nagar News: गलियों को उखाड़कर बनवाना भूली नगरपालिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The municipality forgot to get the streets dug up and built
साढौरा। गोहानपुर मोहल्ला में शीतला माता मंदिर से श्मशान घाट की तरफ जाने वाली गली व नालियों को नगरपालिका के ठेकेदार ने नौ माह पहले उखाड़ दिया था।
विज्ञापन

इस गली व नालियों को उखड़ाने के बाद से ठेकेदार ने इन्हें बनाने की सुध नहीं ली है। जिसकी वजह से मोहल्लावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गली में बारिश के दिनों में पैदल तक निकलना मुश्किल हो जाता है।
बलराम सैनी, सतपाल व बलबीर ने बताया कि वार्ड आठ से पार्षद एवं वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी उर्फ लवली ने चुनाव के दौरान कच्ची गलियों व नालियों को पक्का करवाने का वादा किया था। पार्षद का आधे से अधिक का कार्यकाल बीत चुका है। लेकिन समस्याओं का कोई समाधान नही हो पाया। मोहल्लावासियों का आरोप है कि चुनाव के समय किए गए किसी भी वादे को पार्षद पूरा नहीं कर पाया है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। इस मोहल्ले की कच्ची गलियां व टूटी नालियों के अलावा हर तरफ गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। पानी की उचित निकासी न होने के कारण गंदा पानी किसानों की फसलों को खराब कर रहा है। गली में जमा कीचड़ व टूटी नालियों से कीड़े निकल रहे है। सफाई न होने के अभाव में गली के दोनों तरफ घास व झाडियां उगी हैं।
विज्ञापन

सुरेश, संजू व सुरेंद्र ने बताया कि इस मोहल्ले के अलावा दूसरे वार्डों के लोग भी इस गली से होकर श्मशान घाट में शव को लेकर दाह संस्कार करने के अलावा अन्य रस्मों के लिए जाते है। गली व नालियों के टूटी होने के कारण बरसात के मौसम में पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई बार तो लोगों को शव को श्मशान घाट तक पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस वार्ड के पार्षद द्वारा इस टूटी गली व नालियों को पक्का बनाने के अलावा सफाई व्यवस्था पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed