फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreant snatched the purse of the professor going home from school

स्कूल से घर जा रही प्राध्यापिका का बदमाश ने छिना पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The miscreant snatched the purse of the professor going home from school
रादौर। छुट्टी के बाद पैदल घर जा रही सरकारी स्कूल की प्राध्यापिका से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने पर्स और मोबाइल छीन लिया। वारदात दोपहर करीब तीन बजे गीता कॉलोनी में हुई। लोगों की मदद से प्राध्यापिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी ने भी मौके पर पहुंचकर प्राध्यापिका से जानकारी जुटाई। पुलिस कॉलोनी में घरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी में एक नकाबपोश युवक वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है, परंतु देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में प्राध्यापिका हैं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह पैदल गीता कॉलोनी से घर जा रही थीं। इस दौरान एक नकाबपोश युवक बाइक पर आया और उनका पर्स छीन कर फरार हो गया। पर्स में करीब 15 हजार का मोबाइल था और कुछ नकदी थी। थाना रादौर प्रभारी रामकुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है। जल्द ही बदमाश को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

बता दें कि 27 मार्च की दोपहर में भी बाइक सवार दो युवकों ने मुख्य बाजार में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गांव गुमथला से गिरफ्तार किया था। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि क्षेत्र में आपराधिक वारदातें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed