{"_id":"685d95d1fe3f3269f1088ea4","slug":"the-message-of-de-addiction-has-reached-millions-of-people-amarinder-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139958-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों लोगों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश : अमरिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों लोगों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश : अमरिंद्र
Fri, 27 Jun 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला पुलिस ने 12 से 26 जून तक नशा-मुक्त पखवाड़ा मनाया। जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ इस आमजन में आमजन को नशा न करने का पाठ पढ़ाया गया। इसी कड़ी में एडिशनल एसपी अमरिंद्र सिंह ने नशा मुक्ति अभियान के तहत वीरवार को सेक्टर-17 हुडा में राधा कृष्ण मंदिर में लोगों को संबोधित किया।
एडिशनल एसपी सिंह ने बताया कि जिला में नशामुक्त भारत अभियान में अभियान के तहत जहां नशा तस्करों पर करवाई की गई, वहीं आमजन को नशा न करने के प्रति जागरूक किया गया। जिला पुलिस की विभिन्न टीमें अपने-अपने क्षेत्र में नशामुक्ति का संदेश लेकर लाखों लोगों तक पहुंचीं। प्रत्यक्ष रूप से आमजन से जुड़ने के साथ-साथ अखबारों व सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगें।
नशामुक्त मुहिम में हर व्यक्ति अपना योगदान दें और अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा समाज के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नशे से आजाद को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में फंसे युवकों को समाज मुख्यधारा में लाना है और समाज को नशा मुक्त करना है हम सबका दायित्व है।