{"_id":"64cff12395cd0a914b067324","slug":"the-matter-reached-the-highest-level-the-investigation-is-filled-with-sobs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-3602-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उच्चस्तर तक मामला, सिसकियां भर रही जांच!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उच्चस्तर तक मामला, सिसकियां भर रही जांच!
Mon, 07 Aug 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भट्ठे के मालिक व दीन बंधु छोटूराम थर्मल पावर स्टेशन के कर्मी व अफसर पर केस दर्ज होने का मामला हाई लेवल तक पहुंच गया, बावजूद जांच तेजी से आगे बढ़ने की बजाय ठंडे बस्ते में पड़ती नजर आ रही। मामले में जांच कहां तक पहुंची इस संबंध में जवाब देना तो दूर खाकी से लेकर राजनीतिक नेता जवाब देने से बचते नजर आ रहे।
खास बात यह है कि भट्ठे व अफसरों पर केस दर्ज हुए 20 दिन हो चुके, किंतु अभी तक जांच चलने की बात कह कर मामले को गोल-गोल घुमाया जा रहा है। उधर जिन पर केस दर्ज है वे बेपरवाह हैं। हैरत है भट्ठे व अधिकारियों पर केस दर्ज में जो धाराएं लगाई गई हैं उसमें गिरफ्तारी होना तो दूर मामले की जांच सिसकियां भरती नहीं नजर आ रही।
उल्लेखनीय है 19 जुलाई को दामला के दूधला रोड पर बने अंबे ब्रिक्स पर रेड कर सीएम फ्लाइंग थर्मल का कोयला पकड़ा था। इस मामले में भट्ठे के मालिक के अलावा थर्मल के कर्मचारी व अधिकारी पर थाना सदर यमुनानगर में 420, 120बी और 409 आईपीसी धारा के तहत केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
वहीं सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि सुनने में आया मामला हाई लेवल तक पहुंच चुका है। सप्ताह बाद इसमें मामले में पुलिस से फाइल मंगवा कर अपडेट लिया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट ऊपर भेजी जाएगी। सवाल ये है फ्लाइंग की छापामारी के बाद भी मामले को लटकाया जा रहा है। उधर विपक्ष इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का मन बना चुके हैं।
उधर, हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के अध्यक्ष अधिवक्ता वरयाम सिंह का कहना है मामला बहुत ही गंभीर है।चूंकि पुलिस ने मामले में जो धाराएं लगाई है उसे देखते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं हरियाणा सरकार के खनिज कोयले का नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिसका इस्तेमाल जनहित के लिए होना था। सरकार को जल्द इस मामले को निपटाना चाहिए।
मामले में कोई अपडेट नहीं, थर्मल से सैंपल लेने बारे आईओ को पता है इस बारे में मुझे कुछ पता नहीं। वही बता सकता है। उसकी तफ्तीश चल रही है। -जोगिंद्र सिंह, एसएचओ थाना सदर यमुनानगर।
इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। आप स्थानीय विधायक कंवरपाल से बात करें। बाकी, सॉरी मैं कुछ नहीं कह सकता। - रणजीत चौटाला, बिजली मंत्री।