फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The lover told the pregnant woman - drink the decoction, I will not marry you

Yamuna Nagar News: महिला हुई गर्भवती को प्रेमी बोला - काढ़ा पी ले, मैं शादी तो तुझसे नहीं करूंगा

Wed, 09 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The lover told the pregnant woman - drink the decoction, I will not marry you
यमुनानगर। जिस व्यक्ति के झांसे में महिला का पति से तलाक हो गया, वह महिला से शादी करने से मुकर गया। पति से तलाक के बाद महिला से संबंध बनाए और जब गर्भवती हुई तो उसे कहा कि काढ़ा बनाकर पी ले, मैं तुझसे शादी नहीं करूंगा। आरोप है कि गर्भावस्था में भी संबंध बनाने रोकने पर पिटाई कर दी। हालात बिगड़ने पर वह मायके आ गई और महिला थाना में शिकायत दी। घटना अंबाला जिले के थाना नारायणगढ़ के कालाअम्ब की है, इस पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

थाना साढौरा के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2020 को यमुनानगर के ही एक गांव निवासी युवक से हुई थी। पति की कालाअम्ब में कंपनी में नौकरी थी। शादी के बाद पति उसे कंपनी में काम करने के लिए कालाअम्ब ले गया। यहां दोनों किराये पर कमरा लेकर रहने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान नारायणगढ़ के सुनील से मुलाकात हुई। सुनील ने शादी का झांसा दिया और नाहन रोड पर एक होटल में ले जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसका पता पति को चल गया। इस पर पति ने उससे तलाक ले लिया। इसके बाद सुनील ने भी शादी नहीं की। शादी कर लेंगे, यह कहकर उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाता रहा। कालाअम्ब में ही किराये पर कमरा लेकर सुनील ने साथ रखा और उससे शारीरिक संबंध बनाए। फरवरी-2025 में वह गर्भवती हुई तो सुनील ने कहा कि काढ़ा बनाकर पी ले, मैं तुझ से शादी नहीं करूंगा। इसके बाद गर्भावस्था में भी उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा करने से रोकने पर पिटाई की। हालात बिगड़ने पर गइलाज नहीं कराया तो मायके आ गई। परिजन उसे इलाज के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी शलावंती का कहना है कि घटना अंबला थाना नारायणगढ़ के क्षेत्र की है। जीरो एफआईआर दर्ज कर कर केस वहां भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed