फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The law is being broken in front of the protectors, lives are at risk

Yamuna Nagar News: रखवालों के सामने ही टूट रहा कानून, जोखिम में जान

Tue, 24 Jun 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The law is being broken in front of the protectors, lives are at risk
अभय सिंह
विज्ञापन



जगाधरी। रेलवे स्टेशन पर रखवालों के सामने ही कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रोजाना दर्जनों यात्री ऐसा कर अपने साथ दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ट्रेन पकड़ने व सीट कब्जाने की जल्दबाजी में यात्री आउटसाइड से गाड़ी में चढ़ते हैं। ट्रेन आते ही प्लेटफार्म पर खड़े यात्री ट्रैक के बीच कूद पड़ते हैं और विपरीत दिशा से चढ़ते हैं।
रेलवे कानून के अनुसार यह दंडनीय अपराध है, लेकिन यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर यह सब तो आरपीएफ और जीआरपी के थानों के सामने ही होता है। लोगों की लापरवाही और रखवालों की नजरअंदाजी यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है।हालांकि लोगों को रोकने के लिए कानून है, बावजूद इसके लोग खतरा लेने से नहीं चूक रहे हैं। इससे रोकने के लिए जागरूकता अभियान तक सीमित है।
विज्ञापन

लोगों का इस पर कोई असर नहीं हो रहा है। ट्रेन आते ही लोग कूद कर आउटसाइड चले जाते हैं, ताकि आसानी से ट्रेन पकड़ सकें। इससे लोग अपने साथ दूसरों की जान तो खतरे में डाल रहे हैं। बता दें कि रेल ट्रैक पार करना रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत दण्डनीय अपराध है। इसमें जुर्माना और सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सब राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के थाने के सामने ही होता है। हालांकि आरपीएफ का दावा है कि इसके लिए अभियान चलाया जाता है। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जाता है। वहीं, ऐसे लोगों के चालान भी किए जाते हैं। आरपीएफ इसका विशेष ध्यान रखती है।
इस माह आरपीएफ ने नौ बार जागरूकता कार्यक्रम चलाया। करीब दो दर्जन चालान व केस दर्ज किए गए हैं। परंतु इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। इस साल विभिन्न रेल हादसों में 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें से करीब दस हादसे रेलवे स्टेशन के पास लाइन पार करते हुए हैं। ऐसी लापरवाही नजरअंदाज करने से लोगों की जान से खिलवाड़ बन रहा है।

लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे की ओर से स्टेशन पर लगातार घोषणा की जाती है। इसके अलावा आरपीएफ की तरफ से भी जागरुकता अभियान चलाया जाता है। जिसमें लोगों को लाइन क्रॉसिंग न करने और ऐसा करने पर कार्रवाई के बारे बताया जाता है। जून में आरपीएफ ने नौ बार अभियान चलाया। जिसमें यात्रियों के साथ अन्य लोगों को भी जागरूक किया गया। परंतु इसका कोई असर नहीं हो रहा है।

यमुनानगर औद्योगिक नगरी है। जहां दूसरे राज्यों व जिलों से काम करने के लिए रोजाना पांच से छह लोग आते हैं। जो शाम को वापस जाते हैं। शाम को घर जाने की जल्दी में अकसर दैनिक यात्री यह गलती करते हैं। वे आउटसाइड पर खड़े होकर ट्रेन पकड़ते हैं। जिन्हें देखकर अन्य यात्री भी ऐसा करते हैं। आरपीएफ ने अपनी मुहिम के दौरान ऐसे कुछ लोगों पर कार्रवाई भी की है। संवाद




लाइन क्रॉसिंग दंडीनय अपराध है। लोगों को जागरूक करने के लिए आरपीएफ अभियान चला रही है। विभिन्न माध्यमों से स्टेशन पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसे अलावा चालान और केस भी दर्ज किए जाते हैं। इस अभियान में और तेजी लाई जाएगी। - अरुण त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed