फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The killers had entered the house with the intention of stealing, when the old man changed sides, he took his life.

Yamuna Nagar News: घर में चोरी के इरादे से पहुंचे थे हत्यारे, बुजुर्ग ने करवट बदली तो ले ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
The killers had entered the house with the intention of stealing, when the old man changed sides, he took his life.
यमुनानगर। खारवन गांव में बीते रोज बुजुर्ग की हत्या मामले का शनिवार का पुलिस ने खुलासा कर दिया। धरे गए दो आरोपियों से पुलिस ने चोरी का सामान और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर दिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे नशे के आदी हैं और चोरी के इरादे से बुजुर्ग के घर में घुसे थे। इस दौरान बुजुर्ग छोटू मसीह ने जैसे ही करवट बदली तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। धरे गए दोनों आरोपियों पर लूट, चोरी, स्नैचिंग के कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम के लिए एसपी ने 20 हजार का नकद इनाम और प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

खारवन गांव में वीरवार की देर रात 65 वर्षीय हरिकृष्ण उर्फ छोटू मसीह हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की सुबह घर में चारपाई पर शव देखकर भाई ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। मामले में प्रथमदृष्टया चोरी व लूट के इरादे से हत्या की वारदात की आशंका जताई जा रही थी, जो सही साबित हुई। पुलिस ने महज 12 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली। धरे गए आरोपियों में से एक खारवन गांव का ही खेमचंद उर्फ डागर उर्फ सोनू शामिल है, जबकि दूसरा बलौली गांव का निवासी रजत उर्फ बछड़ा है। दोनों पेशेवर अपराधी हैं और दो माह पहले ही जेल से बाहर आए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे 4500 रुपये की रिकवरी की है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के इंचार्ज राजेश राणा के मुताबिक खुफिया सूचना और जांच के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया, जिनसे पूछताछ के बाद हत्याकांड का खुलासा हो गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी रजत पर पहले लूट, स्नैचिंग व चोरी के 10 मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी खेमचंद पर चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों की दोस्ती जेल में हुई थी। इसके बाद दोनों जमानत पर बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से बाहर आने के कुछ दिन बाद ही दोनों की मुलाकात हुई। इसमें रजत ने कहा कि बहुत तंगी चल रही है। उसके सारे रुपये भी खत्म हो गए हैं। इस पर खेमचंद उर्फ डागर ने रजत को बताया कि उसके गांव का ही हरिकृष्ण उर्फ छोटू अपने घर में अकेला रहता है। उसके घर में चोरी करके उन्हें रुपये मिल सकते हैं। इसके बाद दोनों ने वीरवार की रात चोरी की योजना बनाई। रात करीब साढ़े 12 बजे दोनों हरिकृष्ण के घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि हरिकृष्ण आंगन में सो रहा था। रजत ने वहीं पड़ा एक सरिया उठाया, जिससे घर का ताला तोड़ना था। जबकि डागर ने वहीं पड़ा चारपाई का एक पावा उठाया। तय किया कि यदि चोरी करने के दौरान हरिकृष्ण नींद से जाग गया तो पावा से वह उस पर हमला कर देंगे। जैसे ही रजत घर से रुपये चुरा रहा था तो हरिकृष्ण चारपाई पर लेटे हुए करवट लेने लगा। उन्हें शक हुआ कि वह नींद से जाग रहा है। तभी डागर ने चारपाई के पावा से उसके सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह छोटू के घर से रुपये व मोबाइल लेकर डागर के घर में जाकर सो गए। सुबह होने पर दोनों वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed