फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Hola Mohalla gathering will begin

Yamuna Nagar News: होला मोहल्ला समागम का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Hola Mohalla gathering will begin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां में शनिवार देर रात गुरुवाणी श्रवण श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता के साथ छह दिवसीय होला मोहल्ला समागम का आगाज किया। श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता से पहले भाई मोहकम सिंह पोंटा साहिब के रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया।
समागम की शुरुआत पर हरियाणा सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमेटी और संत निश्चल सिंह संतपुरा यमुनानगर ट्रस्ट के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह ने किया। उन्होंने संगत का स्वागत कर पूरे कार्यक्रम में परिवार सहित हाजिरी भरने की विनती की। बताया कि सात मार्च को श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। इसके उपरांत सात और आठ मार्च को सजने वाले महान कीर्तन दरबार में सिख पंथ की सिरमौर हस्तियां, रागी, ढाडी व प्रचारक संगत को शबद कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल करेंगे।
विज्ञापन

समागम दौरान सिंह साहिब हरप्रीत सिंह जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर, सिंह साहिब रघुबीर सिंह जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब, जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह मुखी 96 करोड़ी बाबा बुड्ढा दल, संत बाबा घाला सिंह नानकसर, संत जोगा सिंह करनाल, संत गुरमीत सिंह करनाल, पिंदरपाल सिंह, ज्ञानी साहिब सिंह शाहबाद मारकंडा, गुरइकबाल सिंह माता कौला, हरविंद्रपाल सिंह, अमनदीप सिंह माता कौला, गुरशरण सिंह लुधियाना, संत सुरिंदर सिंह मीठा टीवाना, बलप्रीत सिंह लुधियाना, जसकरन सिंह पटियाला, अमरजीत सिंह पटियाला, अरविंद सिंह निर्गुण पटना साहिब, संत गुलाब सिंह, महंत चमकौर सिंह, सरबजीत सिंह नूरपुरी, बलबीर सिंह चंडीगढ़, मोहकम सिंह, सतनाम सिंह पंजोखरा साहिब, ढाढी जत्था सतविंद्र सिंह नूर, ढाढी जत्था लखविंद्र सिंह पारस के अलावा सिख कौम के संत महापुरुष, प्रसिद्ध रागी व प्रचारक संगत को गुरबाणी कीर्तन और गुरमत विचारों से निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी गुरु दरबार की हाजिरी भरेंगे। आठ मार्च को ही अमृत संचार कराया जाएगा और नौ मार्च को सुबह आठ बजे डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां से गुरुमानयो ग्रंथ चेतना मार्च (नगर कीर्तन) आरंभ होकर शाम को गुरुद्वारा पोंटा साहिब में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed