{"_id":"6984ff4e3d0b5c5dd008ad4b","slug":"the-golden-temple-superfast-mail-caused-a-five-hour-delay-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-150927-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल ने पांच घंटे कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल ने पांच घंटे कराया इंतजार
Fri, 06 Feb 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कोहरे के कारण ट्रेनें रोजाना घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे यात्री समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। उनका समय ज्यादा बर्बाद हो रहा है। इस दौरान स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से पहुंची।
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन व प्लेटफार्म पर परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशान बच्चों, बुजुर्गाें व महिलाओं के साथ सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में यह स्थिति कुछ दिन और बनी रह सकती है।
गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल अपने निर्धारित समय से पांच घंटे पांच मिनट की देरी से पहुंची। यह ट्रेन शाम छह बजकर छह मिनट पर पहुंचती है, लेकिन देरी के कारण यह रात 11 बजकर 11 मिनट पर पहुंची। इसी तरह 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 55 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 54 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मलानी एक्सप्रेस एक घंटा 16 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 12231 लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा आठ मिनट, गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा दो मिनट, गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा, गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से चली।