फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The girls of the district dominated the state level competitions, Yamunanagar

राज्य स्तरीय मुकाबलों में छाईं जिले की छात्राएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
The girls of the district dominated the state level competitions, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के गणित विभाग की ओर से राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज पोस्टर बनाओ और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गईं। प्रतियोगिताओें में जिले की छात्राएं छाई रहीं।
विभागाध्यक्ष डॉ. जतिंद्र कौर ने बताया कि कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी के निर्देशन में प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की मुस्कान पुंडीर और गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन पंचकूला की वीनिका ने प्रथम स्थान पाया। गर्वनमेंट कॉलेज फॉर वुमन रेवाड़ी की प्रिया और गवर्नमेंट पीजी नेहरू कॉलेज झज्जर की स्वीटी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की आशु और हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की पूर्णिमा ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

हिंदू गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की सोनिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की प्रीति प्रथम रही। वहीं डीएवी कॉलेज यमुनानगर की साक्षी और हिंदू गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की उर्वशी ने दूसरा स्थान पाया। डीएन कॉलेज कुरुक्षेत्र की आंचल और जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की कामना तीसरे स्थान पर रही। गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन पंचकूला की कोमल ने सांत्वना पुरस्कार जीता। प्रो. नरिंद्रपाल कौर, सीमा शर्मा और पूनम सैनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने सभी विजेताओं को बधाई देते उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रो. पूनम सैनी, वनिता, मानसी, अंजलि और मंजू ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed