{"_id":"6a0220dc92360075600eeec3","slug":"the-football-ground-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155874-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फुटबाल मैदान की 31 लाख से सुधरेगी जलनिकासी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फुटबाल मैदान की 31 लाख से सुधरेगी जलनिकासी व्यवस्था
Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बातचीत करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
- फोटो : मिहींपुरवा में स्थित भरतपुर गांव।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी। अब उनकी इस समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है। नगर निगम के अधिकरियों ने मैदान में भरने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए करीब 31 लाख रुपये की लागत से अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने की योजना तैयार की है। मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार को खेल परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
मेयर ने सोमवार को फुटबॉल मैदान का जायजा लेते हुए जलभराव से होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कीर्ति नगर, इंदिरा आवास कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों का गंदा पानी खेल परिसर की ओर आने के कारण मैदान में लंबे समय तक पानी जमा रहता है।
इससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानी होती है और कई बार गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं।
सहायक अभियंता मृणाल जायसवाल ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 31 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
योजना के तहत कीर्ति नगर से अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाकर कॉलोनियों के पानी को निकासी लाइन के माध्यम से गधौली की ओर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए आवश्यक पाइप भी मौके पर पहुंच चुके हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मेयर बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और तय समय सीमा में इसे पूरा किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल मैदान खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं, इसलिए वहां मूलभूत सुविधाओं का बेहतर होना जरूरी है। नगर निगम जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद तेजली खेल परिसर में फुटबॉल खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलेगी और वर्षभर बिना बाधा खेल गतिविधियां संचालित हो सकेंगी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार, पार्षद प्रतिनिधि राहुल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।