फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The flame of Shri Murti Devi Temple has been burning continuously for 61 years.

Yamuna Nagar News: 61 वर्षों से अखंड जल रही है श्री मूर्ति देवी मंदिर की ज्योति

Wed, 24 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The flame of Shri Murti Devi Temple has been burning continuously for 61 years.
श्री मूर्ति देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते पुजारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे स्टेशन यमुनानगर-जगाधरी के नजदीक स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री मूर्ति देवी मंदिर में माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। नवरात्र में इसकी महत्ता कहीं अधिक बढ़ जाती है। इसका कारण मंदिर में पिछले 61 वर्षों से जल रही माता की अखंड ज्योति है, जिसके दर्शन करने के लिए जिला ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
मान्यता है कि हर साल नवरात्र में मां किसी न किसी श्रद्धालु को दर्शन देने के लिए यहां आती हैं। रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच कर 61 वर्ष से जल रही मां की 11 अखंड ज्योति के दर्शन कर रहे हैं। प्रथम नवरात्र की शुरूआत से ही श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर को सजाया गया है। मंदिर के बाहर बाजार में माता की पूजा के सामान की बिक्री के लिए दुकानें सजी हैं। श्रद्धालु मंदिर में माता की चुनरी और नारियल खरीद चढ़ाने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित इंद्रदीप ने बताया कि श्री देवी मंदिर का निर्माण करीब 135 वर्ष पहले जगाधरी के लाला श्याम लाल ने करवाया था। उस समय मंदिर स्थल पर सुनसान जंगल था और यमुनानगर को अब्दुल्लापुर के नाम से जाना जाता था। बताते हैं कि मंदिर के निर्माण से पहले एक दिन मां ने लाला श्याम लाल के सपने में दर्शन देकर मंदिर निर्माण के लिए आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लाला श्याम लाल ने अब्दुल्लापुर में माता बाला सुंदरी के भव्य मंदिर का निर्माण करवाया। 61 वर्ष पहले मंदिर के पुजारी पंडित जीवानंद ने विश्व शांति की कामना को लेकर मंदिर में मां की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की थी, जो आज तक जल रही है।जो श्रद्धालु मंदिर में सच्चे मन से मन्नत मांगता है तो मां उसकी हर मुराद पूरी करतीं हैं।

ऐसे पहुंचते हैं
यमुनानगर बस स्टैंड श्री मूर्ति देवी मंदिर की दूरी महज तीन किलोमीटर है। यहां से अपनी गाड़ी या फिर ऑटो में बैठ कर स्टेशन के पास महाराजा अग्रसेन चौक पर उतरना पड़ेगा। चौक के पास पैदल ही जवाहर मार्केट से मंदिर को रास्ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed