{"_id":"65beacadc17a9bb85603dd50","slug":"the-family-was-sleeping-thieves-stole-cash-and-three-mobile-phones-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113377-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सोया हुआ था परिवार, चोरों ने नकदी और तीन मोबाइल उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सोया हुआ था परिवार, चोरों ने नकदी और तीन मोबाइल उड़ाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने तीर्थ नगर कॉलोनी स्थित घर में घुसकर 60 हजार रुपये व तीन मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार घर में ही सोया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीर्थ नगर निवासी यशवंत झा ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोज की तरह रात को वह अपने परिवार सदस्यों के साथ घर पर सोया हुआ था। सुबह जब उसकी आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे के अंदर रखी अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर अलमारी के अंदर से 60 हजार रुपये की नकदी, कमरे में रखे तीन एंड्रायड फोन व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रॉली का जैक व पाइप चोरी
बूड़िया। अमादलपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसने अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली घेर में खड़ी थी। सुबह जब वह घेर में गया तो वहां से ट्रॉली उठाने वाला जैक व उसके पाइप गायब थे। जिनकी कीमत 10-15 हजार रुपये है। अपने स्तर पर उसने चोरों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चल पाया। बूड़िया पुलिस ने मनोज की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।