फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The dispute calmed down after the arrest of the accused, the recitation of Sukhmani Sahib took place at the toll plaza

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शांत हुआ विवाद, सिख समुदाय ने टोल प्लाजा पर किया सुखमणि साहिब का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The dispute calmed down after the arrest of the accused, the recitation of Sukhmani Sahib took place at the toll plaza
यमुनानगर। चार साहिबजादों की शहादत समारोह से संबंधित संबंधित फ्लैक्स फाड़ने के चारों आरोपियों को छप्पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही सिख समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। इस दौरान लोगों ने मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर सुखमणि साहिब का पाठ किया और उसके बाद लंगर बरताया। उधर, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर सरस्वती नगर मोड व कैल मोड पर लगे चार साहिबजादों की शहादत समारोह से जुड़े फ्लैक्स फाड़ दिए गए थे। इनके फ्रेम मिल्क माजरा टोल प्लाजा के पास पड़े हुए मिले थे। जब सिख समुदाय के लोग फ्लैक्स बोर्ड उतारने यहां पहुंचे तो उन्हें फ्लैक्स फटे हुए मिले। फ्लैक्स पर चार छोटे साहिबजादों की फोटो चस्पा थी और गुरबाणी भी लिखी हुई थी। इससे सिख समुदाय के लोगों पर रोष फैल गया।
विज्ञापन

इसी के विरोध स्वरूप समुदाय के लोगों ने यहां टोल प्लाजा बंद कर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया था। उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने लोगों को शांत किया। इसके बाद देर शाम 11 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक हुई थी। जिसमें आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग को रखी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बाबा जसबीर सिंह की शिकायत पर, आरोपी एनएचएआई के सुपरवाइजर करनाल के सतीश कुमार, अंबाला के सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार, भिवानी के रवि, चतुर सिंह व जींद के हरीश कुमार पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया था। वीरवार को पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सिख समुदाय के लोगों का अब कोई विरोध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed