फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The dispute between nurse and Asha worker ends, Yamunanagar

नर्स और आशा वर्कर का विवाद खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The dispute between nurse and Asha worker ends, Yamunanagar
नर्स के बर्ताव को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी से बात करते आशा वर्कर संगठन के सदस्य। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। उप सिविल अस्पताल में नर्स द्वारा आशा वर्कर को थप्पड़ मारने और अभद्र व्यवहार को लेकर हुआ विवाद रविवार को समाप्त हो गया। इस संबंध में उप नागरिक अस्पताल में अधिकारियों व संगठन प्रतिनिधियों की बैठक हुई।
बैठक में सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, आशा वर्कर यूनियन की सुनीता रानी, सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, आशा वर्कर्स यूनियन जिला प्रधान निरूबाला आशा वर्कर की ओर से मौजूद रहीं। वही अस्पताल की ओर से उप सिविल सर्जन डॉ. दीपिका, डॉ. विजय परमार, डॉ. अश्वनी, को-आर्डिनेटर सूरजभान ने भाग लिया। दोनों पक्षों की दो घंटे तक बैठक चली। इस दौरान आशा वर्कर और स्टाफ नर्स का पक्ष सुना गया। दोनों को आमने सामने बैठाया गया। काफी बहस के बाद दोनों का मनमुटाव दूर हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि चार अक्तूबर को आशा वर्कर ने स्टाफ नर्स पर उसे थप्पड़ मारने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद आशा वर्कर्स यूनियन छह दिन से लगातार प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ व अन्य संगठन भी उतार आए थे। इसे लेकर शनिवार को आशाओं ने झंडा चौक पर नगर निगम के सामने धरना भी दिया था। जिसके बाद बातचीत के लिए अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को बुलाया था। इस मौके पर जिला सचिव राजेश कुमारी, कोषाध्यक्ष कर्मजीत, कुसुमलता, पूजा खेड़की, पूनम शर्मा, रेखा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed