फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The couple's bodies were cremated after post-mortem, the son's condition improved.

Yamuna Nagar News: पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शवों का अंतिम संस्कार, बेटे की हालत में सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The couple's bodies were cremated after post-mortem, the son's condition improved.
शहर की एक काॅलोनी में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाले दंपती के शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद कॉलोनी में ही ले जाया गया। जहां पर गमगीन माहौल में दोनों के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं परिजनों ने एक दूसरे पर किसी तरह की पुलिस कार्रवाई कराए जाने से साफ इंकार कर दिया। उधर मृतकों के बच्चे की हालत में सुधार होने पर उसे आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

35 वर्षीय व्यक्ति एक फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता था। उसकी वर्ष 2014 में शादी हुई थी। इस शादी से उनके पास चार वर्ष का बेटा है। दोनों के बीच कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में उनके बीच झगड़ा होने लगा था। यह झगड़ा भी पत्नी के फोन पर किसी से बात करने को लेकर होता था। जिसमें वह अपने मायके भी चली गई थी। बाद में रिश्तेदारों के प्रयास से वह अपने मायके से आ जाती थी। शुक्रवार को पति घर पर था तो उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई थी। जिस पर उसने अपने बेटे को जहरीला पदार्थ पिलाकर खुद भी पी लिया। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो पड़ोसी उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत बता दिया। कुछ देर बाद पत्नी भी वहां आ गई। उसने बेटे की हालत खराब देखी तो वह उसे पड़ोसी की एक्टिवा पर गाबा अस्पताल में लेकर गई। जहां उसे दाखिल करा दिया। इसके बाद उसे पता लगा कि पति की मौत हो चुकी है तो वह घर पर आई और घर पर बचा हुआ जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे भी तुरंत अस्पताल में लेकर गए। जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि मामले में मृतका के भाई कुरुक्षेत्र के एक गांव निवासी राजबीर के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed