{"_id":"629bbeb3aec8f50f1b041047","slug":"the-chairperson-s-path-is-not-easy-eight-names-in-the-claim-yamuna-nagar-news-knl110486619","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन की डगर नहीं आसान, दावेदारी में आठ के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन की डगर नहीं आसान, दावेदारी में आठ के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-51 से लेकर 64 तक
लीड समाचार
नगरपालिका साढौरा चुनाव :
चेयरपर्सन की डगर नहीं आसान, दावेदारी में आठ के नाम
भाजपा प्रत्याशी शालिनी और आप की सीमा देवी ने रोड शो के साथ किया नामांकन, 13 वार्डों के लिए 50 सदस्यों ने परचा भरा
साढौरा नपा में कुल 13 वार्ड, 10513 वोटर, जिनमें 4945 महिलाएं और 5568 पुरुष
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नगरपालिका चुनाव में चेयरपर्सन की डगर आसान नहीं दिख रही। इस कुर्सी की दावेदारी के लिए आठ महिलाओं के नाम आगे आए हैं। सभी ने शुक्रवार को अपना-अपना नामांकन किया। इसके साथ ही 13 वार्डों के लिए 50 ने सदस्य के लिए नामांकन भरा है। इस बार साढौरा नपा चुनाव में कड़ा मुकाबला होने के पूरे आसार हैं।
प्रधान पद के लिए आठ लोगों ने नामांकन किया। इनमें भाजपा से शालिनी शर्मा, आप से सीमा देवी, कांग्रेस के समर्थन से निशा अग्रवाल, इनेलो से पूनम रानी, जबकि प्रीति रानी, स्मृद्धि मेहता, वीना रानी व विजयलक्ष्मी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। नपा की चेयरपर्सन के लिए सीट आरक्षित है। शुक्रवार को नामांकन के लिए प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। नामांकन करने वालों में 32 पुरुष और 26 महिला उम्मीदवार हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट जाएंगे।
बाक्स
सदस्य पद के लिए इन्होंने भरा पर्चा
सदस्य पद के लिए वार्ड-1 के लिए अनू भल्ला, डेजी शर्मा, रिंपी रानी व बबली। वार्ड-2 के लिए सुरक्षा गुप्ता व रुचिका गोयल। वार्ड-3 के लिए शीला रानी व सुषमा। वार्ड- 4 के लिए पिंकी, मनजीत कौर व सुनीता। वार्ड-5 के लिए सजल सेठ, शिवम अग्रवाल, अर्पित कुमार, प्रवीण कुमार व संगीता। वार्ड-6 के लिए अशोक कुमार, रमेश कुमार व व नैब सिंह। वार्ड-7 के लिए प्रमोद कुमार, नीरज रानी, जगदीश कुमार व भारत बिहाना, वार्ड-8 के लिए मंथन सहनी, रविंद्र कुमार व सतीश कुमार। वार्ड-9 के लिए अमित कुमार, बांके बिहारी लाल, सिकंदर सैनी, जोहन सैनी व इंद्रजीत। वार्ड-10 के लिए कुलविंद्र सिंह, अंकुश चौहान, सुमित चुघ, ललित कुमार व प्रीतम सिंह। वार्ड-11 के लिए सोनिया, रीटा रानी, कैलाश देवी व सीमा देवी। वार्ड-12 के लिए गोपाल सिंह, अमित कुमार, सुखविंद्र कुमार व अनमोल सिंह तथा वार्ड-13 के लिए राधेश्याम, दीप, दीपक, सरजीवन कुमार व सतीश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
बाक्स
टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा
भाजपा और कांग्रेस के जिन नेताओं की टिकट कटी है, अब वह चुनावी मैदान में एक दूसरे को समर्थन दे रहे हैं। भाजपा के नेता पीयूष छिब्बर की पत्नी समृद्धि को जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपनी पत्नी समृद्धि का पर्चा भरा है। क्योंकि भाजपा ने इस बार टिकट बंटवारे में पीयूष छिब्बर का टिकट भी काट दिया और शालिनी शर्मा को भाजपा उम्मीदवार घोषित किया है।
बाक्स
फोटो-65
इनेलो के श्याम सिंह राणा ने अथॉरिटी लेटर पर जताई नाराजगी
साढौरा। इनेलो के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कुछ राजनीतिक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों के नामांकन पत्र के साथ अथॉरिटी लेटर न लगाए जाने बारे में नपा के रिटर्निंग अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने ऐतराज जताया। श्याम सिंह राणा ने जसपाल सिंह गिल को बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नियमों के अनुसार तय प्रोफार्मा में प्रत्येक आवेदक को राजनीतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारी द्वारा फार्म बी भरकर देना होता है। इसी फार्म के द्वारा पार्टी चिह्न आवंटित किया जाता है। यह फार्म नामांकन की अंतिम तारीख को दोपहर बाद तीन बजे तक प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा दायर किया जाना जरुरी है। पता चला है कि कुछ दलों द्वारा शनिवार को तीन बजे तक यह फार्म अपने प्रत्याशियों को दिया ही नहीं गया है। जिसके कारण प्रत्याशी अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगें। रिटर्निंग अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने श्याम सिंह राणा को आश्वस्त किया कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार इस बारे में कार्रवाई की जाएगी। 6 जून को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। इस मौके पर संदीप गुज्जर, नेपाल सिंह राणा, गुरुप्रीत सिंह चावला व सुरेश शर्मा भी उपस्थित थे।