फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of the woman was taken out from the grave four days after the death, Yamunanagar

मौत के चार दिन बाद कब्र से निकलवाया महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The body of the woman was taken out from the grave four days after the death, Yamunanagar
विवाहिता के शव को कब्र से बाहर निकालती पुलिस - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की गंगानगर कालोनी में विवाहिता की मौत के बाद गुपचुप तरीके से ससुरालवालों ने शव को दफना दिया। घटना चार दिन बाद विवाहिता की मां ने अपने दामाद पर उसकी बेटी की दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज किया और बुधवार को शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
ग्रीन विहार कालोनी निवासी नूरजहां ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि करीब छह साल पहले उसने अपनी छोटी बेटी साबिया की शादी गंगानगर कालोनी निवासी इरशाद के साथ हुई थी। इरशाद की उसकी बेटी से दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी ने भी आत्महत्या की थी। इस मामले में इरशाद जेल काट कर आया था।
विज्ञापन

नूरजहां का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी इरशाद उसकी बेटी साबिया से दहेज में बाइक की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर कई बार आरोपी ने उसकी बेटी को घर से निकाला था। अब आरोपी इरशाद नशा करने लगा था। उसने कई लोगों के रुपये ले रखे थे। अब उसका दामाद उसके बेटी से मायके से रुपये लाने के लिए कह रहा था। जब बेटी ने रुपये लाने से मना किया तो 20 जुलाई को आरोपी ने ुसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब उसकी बेटी उसके पास आ गई थी। 23 जुलाई को आरोपी उनके घर आया और माफी मांगकर साबिया को अपने साथ ले गया। 24 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। आरोपी इरशाद ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना रिश्तेदारों को बुलाकर उसकी बेटी के शव को दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरजहां के मुताबिक जब उसकी बेटी की मौत हुई थी, तब दुख में दी। बाद में पता चला था कि उसकी बेटी साबिया के शरीर पर चोटों के निशान थे। मुंह से झाग निकल रहा था। आरोप है कि आरोपी इरशाद ने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करके उसका दम घोटकर हत्या की है। अपराध को छिपाने के लिए बेटी के शव को जल्दबाजी में दफना भी दिया।
दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
आरोपी इरशाद पर दहेज हत्या का केस दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया। पुलिस की मौजूदगी में लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया। शव गल चुका था। इसके बाद शव को जगाधरी के सिविल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी इरशाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। - नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी शहर जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed