फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The atmosphere resonated with cheers for mother and guru

Yamuna Nagar News: मां और गुरु के जयकारों से गूंजा वातावरण

Fri, 02 Jan 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere resonated with cheers for mother and guru
गांव चमरोडी में आयोजित दिव्य अनुष्ठान कार्यक्रम में हिस्सा लेते श्रद्वालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में वीरवार को गांव चमरोडी में 24 घंटे का दिव्य अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। श्रुति चमरोडी ने गुरुवर जी एवं मां के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नववर्ष केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने नशा और मांसाहार को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि नशे में लिप्त व्यक्ति न स्वयं का भला कर सकता है और न ही परिवार व समाज का। ऐसे लोग न अपने बच्चों, न घर और न ही पड़ोस के लिए सकारात्मक सोच रख पाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आह्वान किया कि नववर्ष पर प्रत्येक परिवार अपने घर में मां की अखंड ज्योत जलाए और नियमित आरती का क्रम अपनाए। साथ ही संकल्प लें कि स्वयं को सुधारते हुए समाज को भी सुधारेंगे तथा अनीति, अन्याय और अधर्म से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे देश के सैनिक सीमा पर अपने प्राणों की आहुति देने को तत्पर रहते हैं, वैसे ही समाज को भी शराब माफियाओं और नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed