फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   tenduo, tree, yamunangar,haryana

साढौरा क्षेत्र के पिपलीवाला गांव के नजदीक रविवार देर शाम एक तेंदुआ आ गया।

Tue, 05 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
tenduo, tree, yamunangar,haryana
tenudo
यमुनानगर। साढौरा क्षेत्र के पिपलीवाला गांव के नजदीक रविवार देर शाम एक तेंदुआ आ गया। पेड़ पर चढे इस तेंदुए को उतारने के लिए मौके पर बुलाए गए वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी उसे उतारने में नाकाम रहे। इससे नाराज लोगों ने कुछ देर तक लिंक रोड पर जाम लगाया। देर रात को तेंदुआ पेड़ से उतरकर खेतोें की ओर भाग गया। तेंदुए के डर से ग्रामीण खेतों में जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव पिपलीवाला से करीब 200 मीटर की दूरी पर राजबीर के खेतों में सफेदे के पेड़ लगे हुए हैं। इनमें से एक पेड़ पर राजबीर ने रविवार देर शाम को एक तेंदुए को देखा। राजबीर ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए और दूर से ही तेंदुए को पेड़ से उतारने के लिए शोर मचाने लगे। लेकिन तेंदुआ पेड़ से नहीं उतरा। किसी की हिम्मत पेड़ के नजदीक जाने की नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन्य प्राणी विभाग को दी। अंधेरा हो जाने पर ग्रामीण टार्च की रोशनी तेंदुए के आंखों में मारते रहे,
विज्ञापन

ताकि डरकर वह नीचे उतर जाए, लेकिन तेंदुआ पेड़ पर ही बैठा रहा। इस दौरान बिलासपुर के एसएचओ दयाल चंद, रणजीतपुर चौकी प्रभारी सुरेश व वन्य प्राणी विभाग से सहायक जयदेव व अन्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तेंदुए को पेड़ से उतारने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। कई घंटों की कोशिश के बाद वन्य विभाग के कर्मचारियों ने इस तेंदुए को पकड़ने में अपनी बेबसी जाहिर कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीण पिपलीवाला-रणजीतपुर मार्ग पर सड़क के बीच बैठ गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ दयाल चंद के समझाने के बावजूद ग्रामीण जाम हटाने को राजी न हुए। पेड़ के पास से ग्रामीणों के हटने पर तेंदुआ मौका पाकर पेड़ से उतर कर अंधेरे में खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने हिम्मत करके उसके भागनेे की दिशा में तलाश की लेकिन तेंदुए का कुछ पता नहीं चला। इस दौरान पुलिस व वन्य विभाग के कर्मचारी सुबह फिर से आने का वादा करके वहां से चले गए। ग्रामीणों ने तेंदुए की दहशत से सारी रात जागकर ही काटी।


ग्रामीणों को चिंता-कैसे काटेंगे गेहूं की फसल
सोमवार सुबह वन्य विभाग के कर्मचारियों व पुलिस के न पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने खुद हिम्मत करके तेंदुए की तलाश के लिए प्रयास शुरू किए, लेकिन उन्हें कही तेंदुआ नजर नहीं आया। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए के खेतों की ओर जाने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण हनीफ मोहम्मद, रणबीर, अमित, प्रवीण, रिंकू, रविंद्र, राजबीर व कर्ण सिंह ने कहा कि अगर इस तेंदुए को न पकड़ा गया तो उनके लिए खेतों में जाना मुश्किल हो जाएगा। गेंहू की पकी हुई फसल को काटने के लिए यदि वे खेतों में न जा पाए तो उनकी मेहनत बेकार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed